Business News

पिटनी बोवेज ने हैकाथॉन के विजेताओं की घोषणा की

Business Wire India

पिटनी बोवेज (एनवाईएसई : पीबीआइ), वाणिज्‍य को सशक्‍त बनाने के लिए खोजपरक उत्‍पाद एवं समाधान प्रदान करने वाली एक वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी, ने आज  à¤ªà¤¿à¤Ÿà¤¨à¥€ बोवेज ग्‍लोबल हैकाथॉन  के विजेताओं की घोषणा की। प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के 2,000 से अधिक डेवलपर्स ने ग्‍लोबल हैकाथॉन के दौरान 65 नये तकनीकी समाधानों को जमा कराया। इसका आयोजन 29 सितंबर से 8 अक्‍टूबर, 2017 को किया गया था। कंपनी ने 65 प्रविष्टियों में से 4 विजेताओं का चयन किया।

पिटनी बोवेज हैकाथॉन के विजेताओं में शामिल हैं:
  1. ऑर्डोरो फॉर सी-सीरीज: à¤‘र्डोरो द्वारा विकतिस यह ऐप्‍लीकेशन पिटनी बोवेज के  à¤¸à¥‡à¤‚डप्रो सी-सीरीज  à¤¡à¤¿à¤µà¤¾à¤‡à¤¸ से सीधे इंवेंटरी एवं प्रिंटिंग लेबल्‍स प्रबंधित कर छोटे एवं मध्‍यम व्‍यावसायों को विभिन्‍न ईकॉमर्स बाजारस्‍थल बचेने में सक्षम बनाता है। 
  2. ट्रैक माई पैकेज : दूसरा पुरस्‍कार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान रुड़की के ईयान नोरोन्‍हा और शरण लोबाना को दिया गया।यह समाधान वास्‍तविक समय में शिपमेंट पर नजर रखना सक्षम बनाता है।
  3. सेम-डे डिलीवरी: दूसरे पुरस्‍कार के लिए संतोष भूटकर और प्रतीक्षा दीक्षित के बीच टाई रही। उन्‍होंने ऐसे समाधान का निर्माण किया जोकि उबररश इंटीग्रेशन का इस्‍तेमाल कर सेम-डे डिलीवरी सक्षम बनाता है।
  4. शिपबोट : तीसरा पुरस्‍कार मारगर्यटा ओस्‍टापचुक, माइक्रोसॉफ्‍ट कनाडामें टेक्निकल इवैंजिलिस्‍ट द्वारा निर्मित स्‍मार्ट ग्राहक सहयोग समाधान को दिया गया। यह समाधान चैटबोट का प्रयोग करता है और बिजनेस मालिकों को मोबाइल उपकरणों से कस्‍टमर सपोर्ट एवं शिपिंग जरूरतों को प्रबंधित करने में मदद करता है।
हैकाथॉन ने डेवलपर्स एवं स्‍टार्टअप्‍स को पिटनी बोवेज के एक मिलियन से अधिक क्‍लाइंट्स के लिए दक्षतापूर्वक काम करने वाले ऐप्‍लीकेशन बनाने के लिए आमंत्रित किया। वे स्‍थानीय ग्राहकों को चिन्हित करते हैं, उनके साथ बात करते हैं, भुगतान एकत्रित करते हैं और सामानों को भेजते हैं। ऐप्‍लीकेशंस को उनके व्‍यावसायिक सामर्थ्‍य, उपयोक्‍ता अनुभव, और तकनीकी जटिलता के आधार पर जज किया गया।

मनीष चौधरी, वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष, वैश्विक एसएमबी उत्‍पाद एवं रणनीति, पिटनी बोवेज ने कहा, “पिटनी बोवेज ग्‍लोबल हैकाथॉन खुले नवाचारों का उत्‍कृष्‍ट उदाहरण था। हम वैश्विक नवोन्‍मेषकर्ताओं के साथ काम करने के लिए तत्‍पर है क्‍योंकि हम हमारे पोर्टफोलियोके डिजिटल रूपांतरण को तेजी प्रदान करेंगे।”

एल्‍गोरिदमिया  à¤”र जोहो तथा कई अन्‍य संगठनों ने सामाजिक ग्राहक संबंध प्रबंधन, ग्राहक सहयोग, विपणन, ई-कॉमर्स और ऑन-डिमांड शिपिंग के क्षेत्रों में समाधानों का निर्माण किया।

डिएगो ओप्‍पेनहीमर, सीईओ, एल्‍गोरिदमिया ने कहा, “छोटे व्‍यावसाय बदल रहे हैं और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस उन्‍हें उनकी कारोबारी प्रक्रियाओं को स्‍मार्ट बनाने के लिए उचित धार प्रदान करती है। पिटनी बोवेज के वैश्विक डेवलपर समुदाय को हमारे एल्‍गोरिदम की पेशकश कर, हम महज एक हफ्‍ते के समय में वैश्विक हैकाथॉन में उच्‍च मूल्‍य वाले समाधानों को देखेंगे।”

हैथर निजाम, प्रौद्योगिकी के निदेशक, जोहो कॉर्पोरेशन ने कहा, "हैकाथॉन भविष्‍य की खोज करने का एक शानदार जरिया है। डेवलपर्स को प्रौद्योगिकी की राह को आकार देने में सशक्‍त बनाना हमारा मुख्‍य ध्‍येय है और हमें पिटनी बोवेज के इस प्रयास में हिस्‍सा लेकर खुशी हो रही है।"

पिटनी बोवेज की वैश्विक हैकाथॉन डेवलपर्स के लिए कई अवसरों में से एक है जिसकी मदद से वे तकनीक का लाभ उठा सकते हैं और व्‍यापक ग्राहक आधार तक पहुंच प्राप्‍त कर सकते हैं। पिटनी बोवेज का एसएमबी स्‍टार्टअप पोर्टल स्‍टार्टअप्‍स एवं डेवलपर्स को पिटनी बोवेज के ग्राहकों के लिए उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण ऐप्‍लीकेशंस बनाने के लिए दक्षतापूर्वक टूल्‍स एवं संसाधनों तक पहुंच बनाने में मदद करता है।

पिटली बोवेज दुनिया भर में डेवलपर समुदायों को किस तरह सहयोग करता है, यह जानने के लिए कृपया देखें –https://www.pitneybowes.com/us/developer.html

पिटनी बोवेज के विषय में

पिटनी बोवेज (एनवाईएसई : पीबीआइ) एक वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी है जोकि वाणिज्‍य की संपर्कशील एवं सीमारहित दुनिया में अरबों लेनदेन- हाजिर एवं डिजिटल को सक्षम बनाती है। दुनिया भर के ग्राहक जिसमें से 90 प्रतिशत फॉर्च्‍यून 500 में शामिल हैं, ग्राहक सूचना प्रबंधन, लोकेशन इंटेलीजेंस, ग्राहक जुड़ाव, शिपिंग, मेलिंग और वैश्विक ईकॉमर्स के क्षेत्रों में पिटनी बोवेज के उत्‍पादों, समाधानों, सेवाओं और डेटा पर भरोसा करते हैं। 

और खोजपरक पिटनी बोवेज कॉमर्स क्‍लाउड के साथ, क्‍लाइंट्स वाणिज्‍य को बढ़ावा देने के लिए पिटली बोवेज के समाधानों, एनालिटिक्‍स, एवं एपीआइ की व्‍यापक श्रृंखला तक पहुंच बना सकते हैं। अतिरिक्‍त जानकारी के लिए www.pitneybowes.com पर वाणिज्‍य के शिल्‍पकार पिटनी बोवेज को देखें।

businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20180117005101/en/
 
संपर्क  :
पिटली बोवेज
कनिका खिलनानी , +919818261854
Kanika.khilnani@pb.com
अथवा
कैरोल वैलेस, 203-351-6974
Carol.wallace@pb.com