Business News

उपभोक्ताओं को मोबाइल और डाटा सुरक्षा समाधान देने के लिए एवास्ट और एयरसेल लिमिटेड में करार

Business Wire India

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस अमेरिकाज - एवास्‍ट, ने आज एयरसेल के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। एवास्ट डिजिटल सुरक्षा सामानों में अग्रणी कंपनी है और एयरसेल भारत की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों में एक है। इस साझेदारी के तहत एयरसेल के 85 मिलियन उपभोक्ता एयरसेल प्रोटेक्‍स सुइट के हिस्‍से के तौर पर एवास्ट मोबाइल सिक्युरिटी और एवास्ट क्लीनअप एप्लीकेशन (एक परफॉर्मेंस ऑप्टिमाईजेशन ऐप्‍लीकेशन) का इस्तेमाल कर पाएंगे। 

इंटरनेट ऐंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) के नवीनतम अध्ययन के अनुसार, इंटरनेट के लिए 77 प्रतिशत शहरी उपयोगकर्ता और 92 प्रतिशत ग्रामीण उपयोगकर्ता स्मार्टफोन पर भरोसा करते हैं। मोबाइल द्वारा डाटा के बेतहाशा इस्तेमाल और मोबाइल ट्रैफिक से जुड़े बढ़ते खतरों को देखते हुए एयरसेल को अपने उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी और निजता की सुरक्षा के लिए एहतियातन कदम उठाने पड़े।

एवास्ट के साथ अपनी साझेदारी पर चीफ मार्केटिंग अफसर अनुपम वासुदेव ने कहा, ‘हमारे उपभोक्ताओं के सामने मोबाइल से जुड़े कई तरह के खतरे हैं, जो सिर्फ बढ़ ही रहे हैं। एक जिम्मेदार डिजिटल दूरसंचार किरदार के रूप में, हम अपने ग्राहकों की अहम आशंकाओं को समझते हैं और मोबाइल डिवाइस और डाटा सुरक्षा को प्रमुख कारोबारी क्षेत्र मानते हैं। एवास्‍ट के साथ हमारी साझेदारी अपने बहुमूल्य ग्राहकों को उच्च स्तरीय डाटा सुरक्षा समाधान देना हमारी प्रतिबद्धता का सबसे नवीन उदाहरण है। विशेष एयरसेल प्रोटेक्शन सुइट के साथ, वे न सिर्फ अपने हेंडसेट की सुरक्षा कर सकते हैं, बल्कि सबसे संवेदनशील डाटा को भी बचा सकते हैं।’
2017 की दूसरी तिमाही में, एवास्ट ने साल-दर-साल मोबाइल हमले में 40 प्रतिशत की वृद्धि देखी। और मौजूदा सुरक्षा रुझानों को देखते हुए मोबाइल से जुड़े खतरों में बढ़ोतरी ही होगी।

एवास्ट मोबाइल के जनरल मैनेजर और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गगन सिंह ने कहा- “भारत में मोबाइल की बिक्री घटने वाली नहीं है। ज्यादातर उपयोगकर्ता स्मार्टफोन पर ही अपने बहुमूल्य डाटा संरक्षित कर रहे हैं। इसलिए साइबर सुरक्षा से बचने और मोबाइल सुचारु रूप से चलने के लिए इन फोन को सुरक्षित करना काफी जरूरी काम है। यह भारतीय बाजार में एवास्ट की पहली मोबाइल कैरियर साझेदारी है। यह हमारी मोबाइल सुरक्षा पेशकश के विस्तार की संभावनाओं को खोलेगी। परिवारों को सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त विशेषताओं के साथ हम और भी वैश्विक कैरियर्स के साथ जुड़ेंगे”।

अमेरिका में एवास्ट ने सभी बड़े करियर के साथ साझेदारी की है, जिससे सुरक्षा समाधानों, जैसे एवास्ट कंट्रोल्स ऐंड इनसाइट्स (सीएनएल) और एवास्ट लोकेटर, का क्रियान्वयन हो पाया है। एवास्ट सीएनएल बच्चों को साइबर बुलिंग से बचाने में माता-पिता की मदद करता है। यह उनके फोन पर आए गलत कॉल और संदेशों के बारे में आगाह करता है। वहीं लोकेटर उपयोगकर्ताओं को यह जानने में मदद करता है, उनके अपने खास कहां हैं। खोए फोन को ढूंढ़ने में भी यह सहयोग करता है। भारतीय बाजार में भी एयरसेल के साथ ये विशेषताएं मिलेंगी। 

एवास्ट के विषय में

एवास्ट (www.avast.com), उद्योग और उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल सुरक्षा उत्पादों में विश्व भर में सबसे आगे है। यह ऑनलाइन 400 मिलियन लोगों को सुरक्षित करती है। एवास्ट और एवीजी ब्रांड के अंतर्गत एवास्ट सामान लाती है, जो इंटरनेट और सूचना-प्रौद्योगिकी से जुड़े खतरों से लोगों को बचाने का काम करती है। खतरों को पहचानने का कंपनी का नेटवर्क दुनिया में सबसे उन्नत साधनों में एक है। मशीन लर्निंग और कृत्रिम खुफिया तकनीकों के जरिये वास्तविक समय में ही खतरों को पहचान लिया जाता है और उसको रोका जाता है। मोबाइल, पीसी और मैक के लिए एवास्ट की जो डिजिटल सुरक्षा उत्पाद हैं, वे वीपी 100, एवी- कॉम्पैरेटिव्स, एवी टेस्ट, ओपीएसडब्ल्यूएटी, आईसीएसए लैब्स, वेस्ट कोस्ट लैब्स और अन्य से मान्य और शीर्ष स्थान प्राप्त हैं। एवास्ट को प्रमुख वैश्विक निजी इक्विटी फर्म सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स और समिट पार्टनर्स से समर्थन मिला हुआ है। एवास्ट के मोबाइल सुरक्षा समाधान के बारे में ज्यादा जानने के लिए सैन फ्रांसिस्को में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस अमेरिकाज, मॉस्कोन सेंटर, हॉल नॉर्थ, स्टैंड एन. 658. से संपर्क करें।

एयरसेल लिमिटेड के विषय में

एयरसेल भारत की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाताओं में एक है। पूरे भारत के 13 क्षेत्रों में 3 जी स्पैक्ट्रम के साथ यह 2 जी ऑपरेटर कंपनी है। भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में 3 जी को तेजी से लागू करने का श्रेय इसी को जाता है। तेजी से उभरते दूरसंचार किरदार के रूप में, एयरसेल लगातार ऐसे उत्पाद व सेवा प्रदान कर रही है, जो उसके उपभोक्ताओं के लिए अलग और पैसे के हिसाब से जायज हों। चाहे वह एयरसेल पॉकेट इंटरनेट ही हो। यह बहुसंख्यक आबादी के लिए 3 जी को सर्वसुलभ बनाने की दिशा में एक कदम है। या फिर इंटरनेट खपत को देखते हुए पहला डाटा प्रोडेक्ट लाना हो। कंपनी उपभोक्ता सेवा श्रेणी में वायस ऐंड डाटा स्पेशल लीडरशिप सम्मान पा चुकी है। अपने नए उपभोक्ता देखभाल शोध मॉडल के लिए उसको ईटी टेलीकॉम अवॉर्ड 2014 मिला। उच्च सेवा उपलब्धता के लिए शून्य किस्त आश्वासन की पहल के कारण उसको ऐजिस ग्राहम बेल अवॉर्ड 2015 मिला। व्यावसायिक लाभ के लिए तकनीकी उपयोग और क्रियान्वयन उत्कृष्टता के लिए उसको डाटा क्वेस्ट अवॉर्ड 2015 प्राप्त हुआ। अधिक जानकारी के लिए कृप्या हमारी वेबसाइट www.aircel.com  पर लॉग ऑन करें।

businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20170913005300/en/
 
संपर्क-
एवास्ट
जेनीफर बेनेट
pr@avast.com
www.avast.com
अथवा
एयरसेल
अमित अग्रवाल
मैनेजर, मार्केटिंग एंड कम्‍यूनिकेशंस
Amit.Agarwal@aircel.co.in