Business News

अमेरिकन ईगल आउटफिटर्स दुनिया के सबसे बड़ा युवा बाजार भारत में करेगा विस्‍तार - नया लाइसेंस अनुबंध किया गया

Business Wire India

अमेकिन ईगल आउटफिटर्स, इंक. (एनवाईएसइ: एईओ) ने आज लाइसेंस्‍ड स्‍टोर्स के जरिये भारत में प्रवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी ने अग्रणी भारतीय समूह आदित्‍य बिरला ग्रुप के साथ बहु-वर्षीय लाइसेंस अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किये हैं। आदित्‍य बिरला का व्‍यापक खुदरा पोर्टफोलियो, सुदृढ़ डिजिटल एवं ओम्‍नी-चैनल साम‍र्थ्‍य है। पहला स्‍टोर मुंबई और दिल्‍ली में स्प्रिंग 2018 में खुलने की संभावना है।

एंड्रयू मैक्‍लीन, ईवीपी-ग्‍लोबल कॉमर्शियल ऑपरेशंस ने कहा, “भारत एक तेजी से विकसित हो रही एवं आकर्षक अर्थव्‍यवस्‍था है। यहां दुनिया की सबसे अधिक युवा आबादी निवास करती है। यह हमारी वैश्विक पहुंच बढ़ाने और हमारे ब्रांडों के लिए विकास के रोमांचक अवसर प्रदान करती है।” “आदित्‍य बिरला को बाजार का गहन अनुभव है और उसकी खुदरा क्षमतायें भी व्‍यापक हैं। यह हमें हमारे अग्रणी एई जींस कलेक्‍शन और कैजुअल अमेरिकी स्‍टाइल को भारत के बढ़ते बाजार में लाने के लिए एक सशक्‍त मंच प्रदान करते हैं।”

अमेरिकन ईगल आउटफिटर्स, इंक. के विषय में

अमेरिकन ईगल आउटफिटर्स, इंक. (एनवाईएसई: एईओ) एक अग्रणी वैश्विक स्‍पेश्‍यलिटी रिटेलर है जोकि अपने अमेरिकन ईगल आउटफिटर्स® और ऐरी® ब्रांडों के तहत किफायती कीमतों में उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण, ऑन-ट्रेंड क्‍लॉदिंग,एसेसरीज और पर्सनल केयर उत्‍पादों की पेशकश करती है। कंपनी संयुक्‍त राष्‍ट्र, कनाडा, मेक्सिको, चीन और हांग कांग में 1,000 से अधिक स्‍टोर्स का परिचालन करती है और अपनी वेबसाइट्स के जरिये 82 देशों में अपने उत्‍पाद भेजती है। अमेरिकल ईगल आउटफिटर्स और ऐरी मर्चेंडाइज 190 से अधिक अंतर्राष्‍ट्रीय लोकेशंस में उपलब्‍ध हैं। इन लोकेशनों में 24 देशों में लाइसेंसधारकों द्वारा परिचालन किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए देखें www.ae.com

आदित्‍य बिरला ग्रुप के विषय में

42 अरब अमेरिकी डॉलर का कॉर्पोरेशन, आदित्‍य बिरला ग्रुप, एक भारतीय बहुराष्‍ट्रीय समूह है। इसका मुख्‍यालय मुंबई, भारत में है। कंपनी का खुदरा परिचालन 900 खुदरा स्‍टोर्स और 6,000 अतिरिक्‍त प्‍वाइंट ऑफ सेल के जरिये विस्‍तारित है। आदित्‍य बिरला में इन-हाउस ई-कॉमर्स और ओम्‍नी-चैनल सामर्थ्‍य के साथ सशक्‍त प्रौद्योगिकी का समावेश किया गया है।

businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170920005732/en/
 
संपर्क:
अमेरिकन ईगल आउटफिटर्स, इंक.
ओलिविया मेसिना, 412-432-3300