Business News

टैरो ने 30 सितंबर, 2017 के लिए परिणाम उपलब्‍ध कराये

Business Wire India

टैरो फार्मास्‍युटिकल इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड. (एनवाईएसई: टैरो) (“टैरो” अथवा “कंपनी”) ने आज 30 सितंबर, 2017 को समाप्‍त तीन महीनों एवं छह महीनों के लिए अंकेच्छिक वित्‍तीय परिणाम उपलब्‍ध कराये हैं।
 
30 सितंबर, 2017 को समाप्‍त तिमाही के मुख्‍य बिंदु -30 सितंबर 2016 से तुलना
  • 169.9 मिलियन डॉलर की शुद्ध बिक्री घटकर 58.9 मिलियन डॉलर पर आ गई। परिमाण में मामूली वृद्धि के बावजूद ऐसा लगातार बढ़ रही प्रतिस्‍पर्धा और चुनौतीपूर्ण कीमतों के परिवेश के कारण हुआ है।
  • 125.1 मिलियन डॉलर का सकल लाभ घटकर 52.2 मिलियन डॉलर रहा। शुद्ध बिक्री के प्रतिशत के तौर पर, यह 77.5 प्रतिशत की तुलना में 73.6 प्रतिशत रहा।
  • अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) खर्च 3.2 मिलियन डॉलर से बढ़कर 18.0 मिलियन डॉलर पहुंच गया।
  • विक्रय, विपणन, सामान्‍य और प्रशासनात्‍मक खर्च (एसजीएंडए) 2.5 मिलियन डॉलर घटकर 18.3 मिलियन डॉलर पर आ गया।
  • 88.8 मिलियन डॉलर की परिचालन आय घटकर 52.8 मिलियन डॉलर रही। अथवा 61.9 प्रतिशत की तुलना में शुद्ध बिक्री का 52.3 प्रतिशत।
  • शुद्ध आय पर विदेशी विनिमय (एफएक्‍स) में 46.0 मिलियन डॉलर के उतार-चढ़ाव का असर पड़ा। 2016 में 13.4 मिलियन डॉलर की आय रही और 2017 में खर्च 32.6 मिलियन डॉलर रहा। यह मुख्‍य रूप से अमेरिकी डॉलर की तुलना में कनाडाई डॉलर की मजबूती के कारण हुआ।
  • 6.9 मिलियन डॉलर का कर खर्च घटकर 28.7 मिलियन डॉलर रहा, 22.3 प्रतिशत की तुलना में प्रभावी कर दर 11.5 प्रतिशत रही
  • टैरो के लिए आरोप्‍य शुद्ध आय 123.7 मिलियन डॉलर की तुलना में 52.4 मिलियन डॉलर रही, इसमें 71.3 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई, परिणामस्‍वरूप प्रति शेयर कमाई 3.00 डॉलर से घटकर 1.30 डॉलर पर आ गई।
30 सितंबर 2017 को समाप्‍त हुये छह महीने के मुख्‍य बिंदु – 30 सितंबर 2016 से तुलना
  • 331.2 मिलियन डॉलर की शुद्ध बिक्री घटकर 131.3 मिलियन डॉलर पर आ गई। परिमाण में मामूली वृद्धि के बावजूद ऐसा लगातार बढ़ रही प्रतिस्‍पर्धा और चुनौतीपूर्ण कीमतों के परिवेश के कारण हुआ है।
  • 241.7 मिलियन डॉलर का सकल लाभ घटकर 118.4 मिलियन डॉलर रहा। शुद्ध बिक्री के प्रतिशत के तौर पर, यह 77.8 प्रतिशत की तुलना में 73.0 प्रतिशत रहा।
  • अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) खर्च 32.7 मिलियन डॉलर रहा। यह हमारी सभी गतिविधियों पर पिछले साल किये गये खर्चों के अनुरूप है।
  • एसजीएंडए 42.6 मिलियन डॉलर पर लगभग उदासीन रहा।
  • 166.4 मिलियन डॉलर की परिचालन आय घटकर 117.8 मिलियन डॉलर रही। अथवा 61.4 प्रतिशत की तुलना में शुद्ध बिक्री का 50.2 प्रतिशत।
  • शुद्ध आय पर विदेशी विनिमय (एफएक्‍स) में 59.7 मिलियन डॉलर के उतार-चढ़ाव का असर पड़ा। 2016 में 7.5 मिलियन डॉलर की आय रही और 2017 में खर्च 52.2 मिलियन डॉलर रहा। यह मुख्‍य रूप से अमेरिकी डॉलर की तुलना में कनाडाई डॉलर की मजबूती के कारण हुआ।
  • 16.9 मिलियन डॉलर का कर खर्च घटकर 49.1 मिलियन डॉलर रहा, 22.0 प्रतिशत की तुलना में प्रभावी कर दर 13.6 प्रतिशत रही
  • टैरो के लिए आरोप्‍य शुद्ध आय 233.6 मिलियन डॉलर की तुलना में 106.9 मिलियन डॉलर रही, इसमें 126.7 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई, परिणामस्‍वरूप प्रति शेयर कमाई 5.59 डॉलर से घटकर 2.65 डॉलर पर आ गई।
श्री उदय बालदोता, टैरो के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी ने बताया, “हम उद्योग की मौजूदा चुनौतियों – बढ़ती प्रतिस्‍पर्धा, कंसोर्टियम खरीदने से दबाव, और एफडीए से एएनडीए स्‍वीकृति की उच्‍च दर, से लगातार पार पा रहे हैं। दीर्घकालिक प्रदर्शन प्रदान करने और गुणवत्‍तापूर्ण उत्‍पादों को लाने के लिए हम आरएंडडी में निरंतर निवेश कर रहे हैं। इसके अतिरिक्‍त, हमारी मजबूत नकद स्थिति, को देखते हुयेहम कारोबारी विकास के अवसरों को तलाश कर उनका मूल्‍यांकन करेंगे ताकि हमारे परिचालनगत और वित्‍तीय लक्ष्‍यों को पूरा किया जा सके।”
 
नकद प्रवाह और तुलन पत्र (बैलेंस शीट) के मुख्‍य बिंदु
  • 30 सितंबर 2017 को समाप्‍त हुये छह महीनों के लिए परिचालन द्वारा मुहैया कराया गया नकद प्रवाह 138.7 मिलियन डॉलर रहा। जबकि 30 सितंबर 2016 को समाप्‍त हुये छह महीनों के लिए यह 192.7 मिलियन डॉलर था।
  • 30 सितंबर 2017 तक, नकद, जिसमें अल्‍पकालिक बैंक जमा और विपणनयोग्‍य प्रतिभूतियां (दोनों लघु एवं अल्‍पकालिक) शामिल हैं, 31 मार्च 2017 से 83.3 मिलियन डॉलर बढ़कर 1.5 बिलियन डॉलर पहुंच गया। नकद कंपनी के शेयर पुनर्खरीद से 40.4 मिलियन के प्रभाव को परिलक्षित करता है।
एफडीए मंजूरी एवं फाइलिंग्‍स
 
कंपनी को हाल में एब्रीविएटेड न्‍यू ड्रग एप्‍लीकेशन (“एएनडीए”) डैप्‍सोन जेल, 5% के लिए यू.एस. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन (“एफडीए”) से मंजूरी प्राप्‍त हुई है। कंपनी के पास फिलहाल 32 एएनडीए हैं जिन्‍हें एफडीए की मंजूरी का इंतजार है। इसमें पांच संभावित मंजूरियां हैं।
 
कंपनी के ऑफिसधारक की क्षतिपूर्ति की नीति
 
9 फरवरी, 2017 को टैरो के निदेशक मंडल (“बोर्ड”), ने कंपनसेशन कमिटी ऑफ बोर्ड की अनुशंसाओं और कंपनी कानून की धारा 276ए(सी) के अनुसार, कंपनी के ऑफिस होल्‍डर्स कंपनसेशन पॉलिसी (पॉलिसी) के नये स्‍वरूप को मंजूरी दी। इस स्‍वीकृति ने नीति को तब तक प्रभावी बना दिया है जब तक कि इस पर टैरो के शेयरधारकों द्वारा 2017 की शेयरधारकों की वार्षिक आम सभा में दोबारा विचार नहीं किया जाता।
 
7 नवंबर 2017 को बोर्ड को टैरो की कंपनसेशन कमिटी की अनुशंसाओं के साथ निर्वाचित किया गया और उसने 2018 की शेयरधारकों की वार्षिक आम सभा तक नीति को अपनी स्‍वीकृति प्रदान की। ताकि विभिन्‍न हितधारकों से प्रतिक्रियायें प्राप्‍त करने के लिए अतिरिक्‍त समय की अनुमति मिल सके।
 
शेयर पुनर्खरीदी कार्यक्रम - शेयरधारकों को पूंजी लौटाना
 
23 नवंबर 2016 को, कंपनी ने घोषणा की कि इसके निदेशक मंडल ने 250 मिलियन डॉलर के सामान्‍य शेयरों की शेयर पुनर्खरीद की स्‍वीकृति दे दी है। इस अधिकरण के अंतर्गत, पुनर्खरीद कंपनी के विवेक के आधार पर समय-समय पर की जा सकती है। यह व्‍यावसाय की पूंजी जरूरतों के मौजूदा आंकलन, इसके शेयरों के बाजार भाव, और बाजार की सामान्‍य स्थितियों पर आधारित होंगी। पुनर्खरीद अधिकरण कंपनी को इसके सामान्‍य शेयर समय-समय पर खुली बाजार खरीद, मोलभाव वाले लेनदेन अथवा अन्‍य साधनों के माध्‍यम से खरीदने में सक्षम बनाता है। इसमें लागू प्रतिभूति कानून अथवा अन्‍य प्रतिबंधों के अनुसार 10बी5-1 कारोबारी योजना भी शामिल है। चालू वित्‍त वर्षमें,31 अक्‍टूबर 2017 तक कंपनी ने 103.79 डॉलर की औसत कीमत पर 410,664 शेयरों की पुनर्खरीद की है। इस कार्यक्रम के तहत, कुल मिलाकर, कंपनी ने 929,629 शेयरों को दोबारा खरीदा है। 1531 मिलियन डॉलर अधिकरण के अंतर्गत शेष रह गये हैं। 7 नवंबर 2017 तक, निदेशक मंडल ने एक साल के लिए शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम को विस्‍तारित कर दिया है।
 
अर्निंग्‍स कॉल (8 नवंबर 2017 सुबह 8:00 बजे ईएसटी)
 
जैसा कि पहले बताया गया है, कंपनी बुधवार, 8 नवंबर 2017 को सुबह 8:00 बजे ईएसटी अर्निंग्‍स कॉल संचालित करेगी जिसमें वरिष्‍ठ प्रबंधन कंपनी के प्रदर्शन पर चर्चा करेगा और प्रतिभागियों के सवालों का जवाब देगा। यह कॉल आडियो-डायल और वेब-कास्‍ट के जरिये सुलभ होगी। ऑडियो कॉन्‍फ्रेंस के प्रतिभागी नीचे दिये गये नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं :
  • प्रतिभागियों का टोल-फ्री डायल-इन नंबर : +1 (844) 421-0601 ID: 4298818
  • प्रतिभागियों का इंटरनेशनल डायल-इन नंबर : +1 (716) 247-5800 ID: 4298818
  • ऑडियो वेब-कास्‍ट : विस्‍तृत जानकारी हमारी वेबसाइट www.taro.com पर उपलब्‍ध हैं।
इस ऑडियो कॉल में हिस्‍सा लेने के लिए, कृपया कॉल शुरु होने के प्रस्‍तावित समय से 5 से 10 मिनट पहले उपर दिये गये नंबर्स पर डायल करें। ऑपरेटर कॉल से पहले पूछे गये सवालों पर निर्देश प्रदान करेगा। इस अर्निंग्‍स कॉल का ट्रांसक्रिप्‍ट भी वेबसाइट www.taro.com पर उपलब्‍ध होगा।
 
कंपनी ने चेतावनी दी है कि यह वित्‍तीय सूचना अंकेच्छिक आधार पर प्रस्‍तुत की जा रही है और इसमें बदलाव हो सकता है।
 
टैरो के विषय में
 
टैरो फार्मास्‍युटिकल इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड एक बहु-राष्‍ट्रीय, विज्ञान-आधारित फार्मास्‍युटिकल कंपनी है जोकि उच्‍चतम गुणवत्‍ता के स्‍वास्‍थ्‍यसेवा उत्‍पादों की खोज, विकास, उत्‍पादन और विपणन के माध्‍यम से अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित है। टैरो फार्मास्‍युटिकल इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड पर विस्‍तृत जानकारी के लिए, कृपया कंपनी की वेबसाइट www.taro.com पर जायें।
 
सुरक्षात्मक वक्तव्य
 
अपरीक्षित समेकित वित्तीय विवरण वार्षिक समेकित वित्तीय विवरण के ही आधार पर तैयार किया गया है, अरौर प्रबंधन की राय में इसमें कंपनी की वित्तीय अवस्था तथा परिचालनों के परिणामों के समुचित निरूपण हेतु सभी आवश्यक समायोजनों का विचार किया गया है। अपेक्षित समेकित वित्तीय विवरण को एसईसी में फॉर्म 20-एफ पर दायर की गई कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में सम्मिलित कंपनी के लेखापरीक्षित समेकित वित्तीय विवरण के साथ पढ़ा जाना चाहिए।
 
इस विज्ञप्ति में कुछ विवरण निजी प्रतिभूति मुकदमा सुधार अधिनियम, 1995 के अर्थ में भविष्यवादी ब्यौरे हैं। इन विवरणों में वैसे विवरण सम्मिलित हैं, लेकिन उतने तक ही सीमित नहीं हैं, जिनमें महत्वपूर्ण तथ्यों का उल्लेख नहीं है या जो वैसी घटनाओं या परिस्थितियों के संदर्भ में या उनसे जुड़े हैं, जिनके घटित होने का कंपनी को ”अनुमान, ”विश्वास या ”अपेक्षा है या वैसी भाषा में है, और कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, वित्तीय सूचनाओं की उपलब्धता और वित्त वर्ष 2018 के लिए अनुमानित वित्तीय नतीजों और सूचनाओं के संदर्भ में हैं। यद्यपि कंपनी मानती है कि इस तरह के भविष्यवादी विवरणों में दर्शायी गयी अपेक्षाएँ तर्कसंगत पूर्वानुमानों पर आधारित हैं, तथापि कंपनी ऐसा कोई आश्वासन नहीं देती है कि इसकी अपेक्षाएँ प्राप्त हो जायेंगी। वास्तविक परिणाम में अंतर होने के घटकों में सामान्य घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियाँ, उद्योग और बाजार की अवस्था, कंपनी की वित्तीय स्थिति में परिवर्तन, इज़राइल, संयुक्त राज्य अमेरिका या किसी दूसरे देश, जहाँ टैरो का परिचालन है, में किसी अदालत में किसी पक्ष द्वारा लाया गया मुकदमा, टैरो के परिचालन वाले किसी देश में विनियामक एवं विधायी कारवाइयाँ तथा फॉर्म 20-एफ पर कंपनी की वार्षिक रिपोर्टों सहित कंपनी के एसईसी रिपोर्टों में समय पर वर्णित दूसरे जोखिम सम्मिलित हैं। भविष्यवादी विवरण केवल उसी दिन के लिए लागू हैं जिस दिन इन्हें तैयार किया गया है। कंपनी भविष्यवादी विवरण को नई सूचनाओं, अतिरिक्त या परवर्ती घटनाक्रमों या अन्य किसी कारण के फलस्वरूप अद्यतन करने, बदलने या संशोधित करने का उत्तरदायित्व नहीं लेती है। 
 
**आगे वित्तीय तालिकाएं हैं**
                             
टैरो फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड
परिचालन के समेकित वक्‍तव्‍य का सारांश
(अंकेच्छिक )
(शेयर डेटा अमेरिकी डॉलर हजार में)
                             
        30 सितंबर को समाप्‍त तिमाही     30 सितंबर को समाप्‍त छह महीने  
                 
        2017     2016     2017     2016  
बिक्री, शुद्ध       $ 169,915       $ 228,794       $ 331,236       $ 462,578    
बिक्री की लागत         44,795         51,428         89,573         102,313    
हानि                   76                 184    
सकल लाभ         125,120         177,290         241,663         360,081    
                             
परिचालनगत खर्च :                            
अनुसंधान एवं विकास         17,995         14,845         32,653         32,765    
विक्रय,विपणन, सामान्‍य और प्रशासनात्‍मक          18,342         20,886         42,591         43,137    
परिचालनगत आय         88,783         141,559         166,419         284,179    
                             
वित्तीय (आय)
खर्च, कुलः
                           
ब्याज एवं अन्य वित्तीय आय         (4,602 )       (3,546 )       (9,078 )       (6,853 )  
विदेशी विनिमय खर्च (आय)         32,583         (13,375 )       52,225         (7,465 )  
अन्य (हानि) लाभ, कुल         (1,310 )       1,054         808         1,457    
आयकर से पूर्व आय         59,492         159,534         124,080         299,954    
टैक्स खर्च         6,864         35,558         16,851         65,984    
परिचालन जारी रखने से आय         52,628         123,976         107,229         233,970    
परिचालन रुकने से टैरो पर आरोप्‍य हुआ कुल नुकसान         (145 )       (76 )       (192 )       (177 )  
शुद्ध आय         52,483         123,900         107,037