Business News

टैरो ने नियुक्त किया नया सीईओ

Business Wire India

टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एनवाईएसई:टैरो) (“टैरो” या “कंपनी”) ने आज घोषणा की है कि श्री उदय बाल्दोता को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्‍त किया गया है. उनकी नियुक्ति 28 अगस्त, 2017 से प्रभावी हो गई है. श्री बाल्दोता दिसंबर 2016 से टैरो के निदेशक मंडल (“टैरो बोर्ड”) में बतौर सदस्य कार्यरत थे.
 
श्री बाल्दोता 1 जनवरी, 2017 से अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री अभय गांधी का स्थान लेंगे. श्री गांधी टैरो बोर्ड के वाईस चेयरमैन तथा सन फार्मा नार्थ अमेरिका ऑपरेशंस के सीईओ के पद पर बने रहेंगे.
 
टैरो के विषय में
 
टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय, विज्ञान-आधारित औषधि कम्पनी है. यह उच्चतम गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवा उत्पादों की नयी खोज, विकास, विनिर्माण, एवं विपणन के माध्यम से ग्राहकों की ज़रूरतें पूरी करने के प्रति समर्पित कंपनी है. टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए, कृपया कम्पनी की वेबसाइट देखें : www.taro.com.
 
सोर्स वर्जन के लिए businesswire.com पर जायें :
https://www.businesswire.com/news/home/20170901005726/en/
 
संपर्क :
टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड
मैरिआनो बलागुएर, 914-345-9001
वीपी, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर
Mariano.Balaguer@taro.com
या
विलियम जे. कूट, 914-345-9001
एवीपी, बिज़नेस फाइनेंस, ट्रेजरर ऐंड इन्वेस्टर रिलेशंस
William.Coote@taro.com