Business News

टाइम्स इंटरनेट ने ग्राहकों के लिए विज्ञापनों का प्रदर्शन बढ़ाने के लिए डिजिटल एलीमेंट का चुनाव किया

Business Wire India

अग्रणी आईपी इंटेलीजेंस प्रदाता डिजिटल एलीमेंट (Digital Element) ने एलान किया है कि भारत की सबसे बड़ी प्रमुख डिजिटल प्रोडक्ट कंपनी टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड Times Internet Limited (टीआईएल) ने अपनी विज्ञापन सेवा को बेहतर करने के लिए अपनी नेटऐक्यूटी पल्स टेक्नालॉजी तैनात की है। इससे कंपनी के लिए उपभोक्ताओं के समक्ष ज्यादा प्रासंगिक, निजी या खास बनाए गए दिलचस्प विज्ञापन और सामग्री प्रस्तुत करना आसान होगा।

टीआईएल भारत के सबसे बड़े मीडिया और मनोरंजन समूह, बेनेट एंड कोलमैन ग्रुप का डिजिटल उपक्रम है। यह हर महीने 20 करोड़ लोगों तक पहुंचता है जो भिन्न किस्म के ऐप्प और वेबसाइट से खबरों, मनोरंजन, वर्गीकृत, खेल और वीडियो आदि को ऐक्सेस करते हैं। डिजिटल एलीमेंट के आईपी इंटेलीजेंस और जियो लोकेशन टेक्नालॉजी को कैलिफोर्निया स्थित इसके नेटिव एडवर्टाइजिंग प्लैटफॉर्म को शामिल करने से टीआईएल मार्केटिंग करने वालों को यह शक्ति देगा कि वे आनेवाली ट्रैफिक के भौगोलिक लोकेशन का प्रभावी विश्लेषण करें और अपने तथा दूसरे प्रकाशकों की सामग्री में ज्यादा असरदार, खासतौर से तैयार किए पर्सनलाइज्ड विज्ञापन और सामग्री परोसें।

टीआईएल का गठन 1999 में हुआ था, यह भारत के कुछ सबसे बड़े वेबसाइट्स का परिचालन करता है और दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले वेब और मोबाइल आधारित नेटवर्क में है। कंपनी डिजिटल एलीमेंट के नेटऐक्युटी पल्स टेक्नालॉजी का उपयोग शुरू में शहर स्तर पर कर रही है और भारत, अमेरिका तता एपीएसी में स्थान, कनेक्शन की स्पीड तथा कनेक्शन की किस्म की पहचान कर रही है। हालांकि, इसमें उपयोगकर्ता की पहचान नहीं होती है। इन क्षमताओं की मदद से मार्केटिंग करने वाले प्रत्येक ग्राहक के लिए खास किस्म के विज्ञापन चुन सकते हैं और यह निजता के उनके अधिकार का ख्याल रखते हुए किया जाता है ताकि एंगेजमेंट का स्तर बढ़े और आखिरकार उनके विज्ञापन का प्रभाव बढ़े। इस तरह की क्षमता से खास किस्म के विज्ञापन बेचने वाले प्रत्येक उपभोक्ता के लिए खास विज्ञापन तैयार करते हैं। इसमें निजता के उनके अधिकार का सम्मान किया जाता है पर जो कुछ होता है वह जुड़ाव का स्तर बढ़ाने और आखिरकार विज्ञापन अभियान का प्रभाव बढ़ाने के लिए।
  
टीआईएल में कोलंबिया के सीटीओ स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया, “यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने उपयोगकर्ता का भौगोलिक लोकेशन परम शुद्धता के साथ जानें जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम जो सामग्री डिलीवर करते हैं वह हमारे ग्राहक के दर्शकों के लिए बेहद प्रासंगिक हो। पिछले आईपी इंटेलीजेंस समाधान हमारी आवश्यकताओं के स्तर की पूर्ति नहीं कर रहे थे।” उन्होंने आगे कहा, “डिजिटल एलीमेंट की आईपी इंटेलीजेंस टेक्नालॉजी डिजिटल एडवर्टाइजिंग इकोसिस्टम में बेजोड़ शुद्धता के लिए जानी जाती है। इसलिए, यह एक स्पष्ट पसंद लगा - और हमलोग अपने निर्णय से निराश नहीं हुए हैं। शुरुआती नतीजों ने शहर स्तर पर लक्ष्य करने में चौंकाने वाले सुधार दिखाए हैं और हम आने वाले महीनों में अपनी कोलंबिया पेशकश के प्रदर्शन में आगे सुधार की उम्मीद करते हैं।”

डिजिटल एलीमेंट का नेटऐक्यूटी पल्स (NetAcuity Pulse™) एक आईपी लोकेशन सूचना के नेटवर्क का उपयोग करता है जो मोबाइल उपकरणों से हासिल किए जाते हैं। इनमें अरबों ऑन डिवाइस लोकेशन ट्रांसैक्शन और इंटरनेट रूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। यह ज्यादा सूक्ष्म - पर निजता के मामले में संवेदनशील - अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन टारगेटिंग तरीका इस बात पर आधारित है कि किसी खास समय उपयोगकर्ता कहां है और कनेक्टेड है। इसमें इस बात का कोई मतलब नहीं है कि उसके पास उपकरण कौन सा है। सूचना में यह शामिल हो सकता है कि कनेक्शन वाई-फाई नेटवर्क के जरिए है, उपयोगकर्ता खास समय पर कहां है तथा घर या किसी कारोबार का हॉट स्पॉट उपयोग किया जा रहा है। वाई-फाई टारगेटिंग के उपयोग का फायदा यह है कि राजस्व बढ़ जाता है, निवेश पर बेहतर लाभ है, ब्रांड के प्रति मजबूत निष्ठा है और ग्राहक का जुड़ाव बेहतर होता है।

डिजिटल एलीमेंट में निदेशक, दक्षिणी यूरोप कारोबार विकास एलेना वेगा ने कहा, “ऐसे अग्रणी संगठन के साथ काम करना और इसकी सफलता में भूमिका निभाना बड़ी बात है। कंपनी भारत में इंटरनेट क्रांति का नेतृत्व करना जारी रखे हुए है। हमारी टेक्नालॉजी का उपयोग करके टीआईएल अपने विज्ञापन और कंटेंट उपयोगकर्ता को लक्ष्य कर सकती है। ताकि जुड़ाव बढ़ाया जा सके और बेहतर तथा ज्यादा निजी स्तर की सेवा मुहैया कराई जा सके। शहर स्तर पर लक्ष्य करने में टीआईएल ने पहले ही जोरदार नतीजों की रिपोर्ट की है और जब कंपनी बैंडविड्थ पर टेक्नालॉजी तथा पोस्टकोड लेवल की टारगेटिंग कर रही है तो हम ऐसे ही नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।”

टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड हाई प्रोफाइल ग्राहकों के डिजिटल एलीमेंट के पोर्टफोलियो को मिला देता है और इसमें शामिल होते हैं : स्ट्रोअर ग्रुप, माइक्रोसॉफ्ट, ऐडफॉर्म, वेबट्रेन्ड, क्रिमटनवेबो रामा, रुबीकॉन प्रोजेक्ट, मीडिया मैथ, इंफेक्सस मीडिया, सीक्सेंस, लोटामे, क्रक्स और एओएल का ऐडटेक शामिल है।

डिजिटल एलीमेंट के बारे में

डिजिटल एलीमेंट 1999 से दुनिया भर में जियोलोकेशन समाधान मुहैया कराता रहा है जो डेस्कटॉप से लेकर मोबाइल उपकरणों तक की ऑनलाइन पहल के लिए कभी भी, कहीं भी और संदर्भ की प्रासंगिकता लाता रहा है। कंपनी की पेटेंट कराई हुई टेक्नालॉजी प्रमाणित है और वास्तविक समय में इंटरनेट उपयोगकर्ता की निजता का हनन किए बगैर लोकेशन के संबंध में सही व विश्वसनीय जानकारी देने के लिए मान्यताप्राप्त है। एक दशक से ज्यादा समय से, दुनिया भर के कई सबसे बड़े वेबसाइट, ब्रांड, विज्ञापन नेटवर्क, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म और मोबाइल प्रकाशक विज्ञापनोंको लक्ष्य करने, सामग्री को स्थानीय बनाने, विश्लेषण को बेहतर बनाने और कंटेंट के अधिकार का प्रबंध और फ्रॉड का पता लगाने तथा रोकने के लिए डिजिटल एलीमेंट की टेक्नालॉजी पर भरोसा करते रहे हैं। ऑनलाइन दुनिया में लोकेशन की शक्ति कैसे लाई जाए इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए https://www.digitalelement.com पर आइए। डिजिटल एलीमेंट का मुख्यालय एटलांटा और लंदन में है तथा यह डिजिटल एनवॉय इंक (Digital Envoy Inc) का एक डिविजन है।

टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड के बारे में

टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (टीआईएल) भारत की सबसे बड़ी प्रीमियर डिजिटल प्रोडक्ट कंपनी है और यह भारत के सबसे बड़े मीडिया और एंटरटेनमेंट समूह, टाइम्स ऑफ इंडिया का डिजिटल उपक्रम है। इसके तहत भारत के कुछ सबसे बड़े वेबसाइट काम करते हैं। इनमें दि टाइम्स ऑफ इंडिया, दि इकनोमिक टाइम्स, नवभारत टाइम्स और महाराष्ट्र टाइम्स शामिल है। इनके पीछे टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की 175 साल की प्रतिष्ठा है। टीआईएल स्टार्ट अप के समूहों के रूप में एक स्वतंत्र इकाई है जो डायनैमिक डिजिटल उत्पादों की पेशकश करता है। टीआईएल के वेबसाइट दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले वेब / मोबाइल आधारित नेटवर्क हैं और 1999 में स्थापना के बाद से टीआईएल ने भारत में इंटरनेट क्रांति का नेतृत्व किया है और इसे भारत की अग्रणी वेब इकाई के रूप में जाना जाने लगा है जो कई तरह के पोर्टल और खास वेबसाइट चलाता है।

https://timesinternet.in पर आइए।

स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20170529005021/en/
 
संपर्क :
प्रेस के लिए संपर्क
जिन्जरमे पीआर
नओमी व्हिट्टोम
naomi.whittome@gingermaypr.com
फोन : +44 (0)203 642 1124