Business News

सावी का नया ओशन ईटीए समुद्र में शिपमेंट्स के लिए अतुलनीय सटीकता और पारदर्शिता लेकर आया

Business Wire India
बिग डेटा/मशीन लर्निंग एनालिटिक समाधानों, सप्लाई चेन मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर एवं सेंसर टेक्नॉलॉजी में अन्‍वेषणकर्ता, सावी™ ने आज अपने नये ओशन ईटीए सामर्थ्य की पेशकश करने की घोषणा की। यह सामर्थ्‍य जमीन से समुद्री शिपमेंट्स की सटीक, लाईव स्ट्रीमिंग ट्रैकिंग और ईटीए संभव बनाएगा। 

इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्‍टीमीडिया की सुविधा है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20171016005298/en/ 

Cargo Container Ship in Port (Photo: Business Wire)
Cargo Container Ship in Port (Photo: Business Wire)

पोर्ट में कार्गो कंटेनर शिप (फोटो: बिजनेस वायर)
  
मोबाईल और सैटेलाईट संचार के संयोजन द्वारा ट्रांजिट में भेजे जा रहे सामान की स्थान एवं स्थिति प्राप्त होती है। सावी की मशीन इंटेलिजेंस लगातार डेटा स्रोतों की तुलना करके जमीन से समुद्र में ट्रांजिशन पर नजर रखती है और यदि कोई ट्रांजिशन खोता है, तो रियल टाईम में उसका अलर्ट दिया जाता है। ऐतिहासिक और रियल टाईम डेटा स्रोतों के द्वारा हर चरण में ईटीए की निरंतर गणना संभव होती है और यह ट्रांजिशन खोने से पहले दिनों या घंटों का अलर्ट दे देता है, जिससे जरूरत के अनुसार शिपमेंट की योजना व्‍यवस्थित करने के लिए परिचालन समय मिल जाता है। 
 
सावी की टेक्नॉलॉजी द्वारा दुनिया के हर पोर्ट को कस्टम जियोफेंस किया गया है। जब शिपमेंट किसी पोर्ट या ग्राहक द्वारा बताए स्थान की सीमा में होता है, तो सावी अलर्ट दे सकता है, जिससे जरूरत के अनुसार कैरियर्स, कस्टम्स, लेबर या डॉक्युमेंटेशन के लिए कार्यवाही संभव होती है।
 
रिच कार्लसन, सीईओ, सावी टेक्नॉलॉजी ने कहा, ‘‘हम समुद्री यात्रा के लिए जो सटीक, अनुमानित ईटीए पेश करते हैं, उसे कोई अन्य प्रदान नहीं करता।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमारे सेंसर्स से रियल टाईम डेटा समुद्र में कंटेनर्स को सटीक तरीके से ट्रैक कर सकता है। यह डेटा एवं मशीन इंटेलिजेंट एनालिटिक्स समुद्री शिपमेंट्स के लिए सर्वाधिक वैरिएबिलिटी एवं जोखिम की सामर्थ्य के साथ बेनेफिशियल कार्गो ओनर्स (बीसीओ) को सप्लाई चेन में अपनी जिम्मेदारी का सामंजस्य बिठाने की क्षमता प्रदान करती है। ये बीसीओ और 3पीएल, जो प्लानिंग एवं विजिबिलिटी के लिए अधिक सटीक सावी ओशन ईटीए का उपयोग करते हैं, उन्हें ग्राहकों की संतुष्टि तथा सप्लाई चेन की दक्षता में काफी प्रतिस्पर्धी गुणवत्ता मिल जाती है। ”
 
सावी के विषय में

सावी इन-ट्रांजिट सामान के स्थान, स्थिति और सुरक्षा के बारे में तथ्यों की लाईव स्ट्रीमिंग करती है। बिग डेटा एवं एनालिटिक्स का उपयोग करके सावी शिपर्स, कैरियर्स, 3पीएल एवं सरकारों को कार्यवाहीयोग्य जानकारी प्रदान करती है, ताकि वो ट्रांजिट से पहले, उसके दौरान और उसके बाद सप्लाई चेन को ऑप्टिमाईज कर सकें और सेवा बेहतर बनाते हुए खर्च एवं इन्वेंटरी को कम कर सकें। सावी पूरी दुनिया में सीपीजी, फार्मा, यूएस डीओडी और एक दर्जन से अधिक सरकारी एजेंसियों के लिए दुनिया के सबसे विशाल तथा सबसे जटिल सप्लाई चेन नेटवर्क्स को सपोर्ट करने वाली भरोसेमंद एजेंसी है। 
 
businesswire.com  à¤ªà¤° सोर्स विवरण देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20171016005298/en/
 
मल्‍टीमीडिया उपलब्‍ध : https://www.businesswire.com/news/home/20171016005298/en/
 
संपर्क  :
स्‍पीकरबॉक्‍स कम्‍यूनिकेशंस, सावी टेक्‍नोलॉजी के लिए
रॉबिन बेक्‍टल, 703-287-7827
savi@speakerboxpr.com