Business News

शिक्षा में बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत

Business Wire India
श्री अरविन्द सोसाइटी ने आगरा में शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार कार्यक्रम पर आधारित एक भव्य प्रदशनी का आयोजन किया| GIC मैदान, में आयोजित इस प्रदर्शनी में लगभग 4000 शिक्षकों ने भाग लिया तथा 100 से अधिक शिक्षकों ने अपने नवाचार प्रदर्शित किये| इसी श्रृंखला में इस से पूर्व इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन बाराबंकी जनपद में भी किया जा चुका है| मंडल में शत प्रतिशत नवाचार क्रियानवन के साथ प्रत्येक खंड से 10 शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था| जहाँ एक ओर प्रदर्शनियों के माध्यम से श्री अरविन्द सोसाइटी गुणात्मक शिक्षा को मूलभूत स्तर तक पहुँचने के लिए प्रयासरत है वहीँ नवाचारों को भी वह अविरल बना रही है|
 
HDFC के सौजन्य से चलाये जाने वाला शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार कार्यक्रम सोसाइटी के चर्चित कार्यक्रमों में से एक रहा है| तीन लाख से अधिक शिक्षकों ने इस कार्यक्रम के अंतर्गत अपने नवाचार प्रस्तुत किये तथा लगभग 1,00,000 विद्यालय इन नवाचारों को क्रियान्वित करने की ओर अग्रसर हैं| गत वर्ष इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रकाशित पुस्तक में चयनित नवचारक राज्य सरकार से सम्मानित भी हो चुके है| यह मंच शिक्षकों को पहचान एवं सम्मान  दिलाने के एक व्यापक मंच के रूप में सामने आया है|
 
मीना कुमारी, खेरागढ़,आगरा से कहती हैं - “छात्रों को विद्यालय व् शिक्षा से जोडने का प्रयास हम हमेशा ही करते थे परन्तु मैं प्रसन्न हूँ की शून्य निवेश नवाचार कार्यक्रम ने हमारे प्रयासों को एक बड़ा मंच दिया है|” हेड आपरेशन, श्री अरविन्द सोसाइटी, मयंक अग्रवाल ने कहा, “श्री अरविन्द सोसाइटी इस प्रकार की प्रदर्शनियों के माध्यम से शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है”|
 
श्री अरविन्द सोसाइटी 57 वर्ष से सामाजिक उत्थान व् अन्य कई महत्वपूर्ण पक्षों पर  निरंतर कार्य कर रही है|  राष्ट्रीय महत्व की संसथान व् एक आनुसंधन केंद्र के रूप में चर्चित यह संस्था एक नवीन प्रयास के रूप में ZIIEI कार्यक्रम के माध्यम से संपूर्ण भारत के सरकारी स्कूलों में बदलाव लाने के लिए दृढसंकल्प है|

Sri Aurobindo Society
Divya Karwal

+91-9818307333
divya@aurosociety.org