Business News

वेक्स ने शेवरॉन के साथ कई देशों में लागू दीर्घ अवधि का फुएल कार्ड प्रोसेसिंग करार किया

Business Wire India

वेक्स इंक (WEX Inc.) (एनवाईएसई : डब्ल्यूईएक्स) की सहायिका, कॉरपोरेट भुगतान समाधान की अग्रणी प्रदाता वेक्स कार्ड ऑस्ट्रेलिया पीटीवाआई लिमिटेड ने आज एलान किया कि उसने शेवरॉन इंटरनेशनल पीटीई लिमिटेड के साथ दो महत्वपूर्ण करार किए हैं। 

शेवरॉन एक अग्रणी ग्लोबल एकीकृत ऊर्जा कंपनी है। इसने वेक्स का चुनाव शेवरॉन के लिए पांच देशों, जिनके नाम हैं - सिंगापुर, हांग कांग, मलेशिया, थाईलैंड और फिलीपीन्स में एक फुएल कार्ड प्रोसेसिंग प्लैटफॉर्म का विकास, समर्थन और प्रबंध करने के लिए किया है। इस सौदे का दूसरा स्तंभ एक करार है जो अगले 10 वर्षों तक शेवरॉन के फुएल कार्ड प्रोसेस करेगा। 

वेक्स के इंटरनेशनल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉरज होगन ने कहा, “ये करार एशिया प्रशांत क्षेत्र में वेक्स कारोबार की क्षमता के सबूत हैं। इसके साथ ही हम देश रहे हैं कि वेक्स इस क्षेत्र में प्रमुख फुएल कंपनियों के लिए पसंदीदा फुएल कार्ड प्रदाता है।” उन्होंने आगे कहा, “इस करार से पता चलता है कि हम अपने साझेदारों के लिए कांपलेक्स प्रोजेक्ट्स (जटिल परियोजनाएं) और अग्रणी समाधान डिलीवर करने में सक्षम हैं ताकि वे ग्राहकों के लिए ईंधन हासिल करने के अपने मूल काम पर ध्यान दे सकें।”

वैसे तो वेक्स एशिया में अपनी पहुंच पहले से ही बढ़ाता रहा है, यह नया करार कारोबार की ईंधन शाखा के लिए इस क्षेत्र के तीन अतिरिक्त देशों खासकर मलेशिया, थाईलैंड और फिलीपीन्स में इसके विस्तार का प्रतिनिधित्व करता है। 

वेक्स इंक के बारे में

वेक्स इंक (एनवाईएसई : डब्ल्यूईएक्स) कॉरपोरेट भुगतान समाधान का अग्रणी प्रदाता है। इसकी जड़ें फ्लीट कार्ड भुगतान में हैं और इसकी शुरुआत 1983 में हुई थी।। वेक्स ने अपने कारोबार के लिए संभावनाओं का विस्तार किया है और अब यह कॉरपोरेट भुगतान समाधान का मल्टी चैनल प्रदाता है और 10 मिलियन से ज्यादा व्हेकिल्स का प्रतिनिधित्व करता है तथा बेजोड़ भुगतान सुरक्षा तथा भिन्न कारोबारी क्षेत्रों में नियंत्रण मुहैया कराता है। वेक्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्राहकों की सेवा करता है और दुनिया भर में अपने परिचालनों के जरिए साझेदारी करता है। इसके कार्यालय अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, नॉर्वे और सिंगापुर में हैं। वेक्स और इसकी सहायिकाओं में 2,700 से ज्यादा सहयोगी हैं। 2005 से कंपनी पूंजी बाजार में है और न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में टिकर सिम्बल "वेक्स" के तहत सूचीबद्ध है। अतिरिक्त जानकारी के लिए www.wexinc.com पर आइए और वेक्स को ट्वीटर पर @WEXIncNews. फॉलो कीजिए।

वेक्स ऑस्ट्रेलिया के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कृपया www.wexaustralia.com पर आइए।

शेवरॉन के बारे में

शेवरॉन कॉरपोरेशन दुनिया भर की अग्रणी एकीकृत ऊर्जा कंपनियों में से एक है। दुनिया भर में कारोबार करने वाली अपनी सहायिकाओं के जरिए कंपनी ऊर्जा उद्योग के तकरीबन हरेक पहलू से जुड़ी हुई है। यह तेल के अन्वेषण, उत्पादन; कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के परिवहन का काम करती है; परिवहन फुएल और ल्यूब्रिकैंट का परिशोधन, विपणन और वितरण करती है; पेट्रोकेमिकल और एडिटिव का निर्माण और विपणन करती है; बिजली का उत्पादन करती है तथा ऐसी टेक्नालॉजी का विकास और तैनाती करती है जो कंपनी के परिचालन के हरेक पहलू में कारोबारी मूल्य बेहतर करता है। शेवरॉन का आधार सैन रेमॉन, कैलिफोर्निया में है। शेवरॉन के बारे में ज्यादा जानकारी www.chevron.com à¤ªà¤° उपलब्ध है।

https://cts.businesswire.com/ct/CT?id=bwnews&sty=20170516006511r1&sid=indbw&distro=nx&lang=enस्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखे: https://www.businesswire.com/news/home/20170516006511/en/
 
संपर्क:
वेक्स इंक
न्यूज मीडिया संपर्क
रॉबर्ट गोउल्ड, 207-523-7429
Robert.Gould@wexinc.com
या
वेक्स एशिया पैसेफक
न्यूज मीडया संपर्क
सुसन निकोलसन, +61 417 061 722
susan.nicholson@wexaustralia.com