Business News

लॉरस लैब्स का कर के बाद लाभ (पीएटी) 40% बढ़ा; बोर्ड ने 15% के लाभांश की सिफारिश की

Business Wire India

अनुसंधान और विकास आधारित भारत की अग्रणी फार्मास्यूटिकल कंपनी लॉरस लैब्स लिमिटेड (लॉरस) ने चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 17 के अपने परिणामों की घोषणा की है।
 
विव17 लॉरस ने रिपोर्ट की:
 
  • कुल राजस्व 6.6% बढ़कर 18,919 मिलियन रुपए हो गया जो 17,746 मिलियन रुपए था।
  • ईबीआईटीडीए 19.3% ज्यादा 4,461 मिलियन रुपए रहा जो 3,740 मिलियन रुपए था।
  • कर के बाद लाभ 40.0% बढ़कर 2,026 मिलियन रुपए हो गया जो 1,477 मिलियन रुपए था।
  • इस अवधि के लिए ईपीएस (डायल्यूटेड) 20 रुपए प्रति शेयर रहा।
  • कंपनी के निदेशकमंडल ने 18 मई 2017 को हुई अपनी बैठक में प्रति शेयर 1.50 रुपए लाभांश देने की सिफारिश की बशर्ते इसे शेयर धारकों की मंजूरी मिल जाए।
 
प्रमुख कारोबारी खासियतें
 
संपूर्ण
 
  • कर्जों का समय पूर्व भुगतान कर दिए जाने से ब्याज मद में खर्च कम हुआ इसके अलावा कोष की लागत भी कम हुई।
  • वित्त वर्ष 17 में कैपेक्स निवेश 3,155 मिलियन रुपए रहा।
  • अनुसंधान और विकास ओपेक्स निवेश 1,050 मिलियन रुपए रहा और यह विव 17 में बिक्री के प्रतिशत के रूप में 5.6% रहा।
  • यूनिट IV का विस्तार प्रगति पर है। यह इकाई जेनरिक्स एपीआई, सिन्थेसिस और अवयवों के कारोबारी की क्षमता का विस्तार करेगी।
  • श्रीअम (लॉरस की 100% सहायिका) की दूसरी इकाई में परिचालन विव 17 में शुरू हुआ।
 
जेनरिक एपीआई
 
  • लॉरस ने नैटको के साथ साझेदारी में भारत में मई 2017 में वेलप्टासिविर (हेप-सी) [Velpatasivir (Hep-C)] उत्पाद पेश किया।
  • मार्च 17 तक की स्थिति के अनुसार कंपनी ने 202 पेटेंट दाखिल किए हैं और 39 पेटेंट ग्रांट हो चुके हैं।
  • एपीआई इकाई के लिए यूएसएफडीए का निरीक्षण मई 2017 में निर्धारित है।
 
जेनरिक एफडीएफ
 
  • विव 17 में तीन एएनडीए दाखिल किए और छह प्रोडक्ट वैलीडेशन पूरे किए।
  • 5 बिलियन टैबलेट के लिए क्षमता विस्तार का काम चल रहा है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन का निरीक्षण मार्च 2017 में पूरा हुआ।
  • एफडीएक्स ओपेक्स निवेश 982 मिलियन रुपए है और इसमें 335 मिलियन रुपए विव 17 में अनुसंधान और विकास से संबंधित है।
  • कंपनी ने फॉर्मूल्शन यूनिट 2 के लिए यूएसएफडीए से ईआईआर प्राप्त किए। 
 
सिन्थेसिस
 
  • यूनिट 5 (ऐसपेन के लिए समर्पित निर्माण इकाई) ने क्यूई 31 मार्च 17 से वैलीडशंस की शुरुआत कर दी है।
 
सामान्य
 
  • भारत सरकार से राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार 2016 प्राप्त किया।
  • आंध्र प्रदेश सरकार से बेस्ट मैनेजमेंट अवार्ड 2016 प्राप्त किया।
  • एचएमटीवी से बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2017 प्राप्त किया।
  • डॉ. एम वेणु गोपाल राव को स्वतंत्र निदेशक और नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया।
  • डॉ. रवीन्द्रनाथ कंचेरला स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए गए।
  • डॉ. सत्यनारायण चावा, सीईओ के बेटे श्री कृष्ण चैतन्य चावा एवीपी कॉरपोरेट डेवलपमेंट के रूप में अप्रैल 17 में कंपनी से जुड़े।
बीएसई (BSE) : 540222
एनएसई (NSE: LAURUSLABS
आईएसआईएन (ISIN) - NE947Q01010

स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20170518006033/en/
 
संपर्क :
लॉरस लैब्स लिमिटेड
पवन कुमार एन ,+919246564666
mediarelations@lauruslabs.com
https://www.lauruslabs.com