Business News

मेटग्‍लास, इंक. और हिताची मेटल्‍स, लिमिटेड ने अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार आयोग में धारा 337 में शिकायत दर्ज कराई

Business Wire India

मेटग्‍लास, इंक. (“मेटग्‍लास”), और हिताची मेटल्‍स, लिमिटेड (“एचएमएल”) (टोक्‍यो :5486) ने आज घोषणा की है कि उन्‍होंने यूनाइटेड स्‍टेट्स अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार आयोग (“आइटीसी”) में एक शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी के द्वारा कुछ एमॉर्फस मेटल्‍स (और इससे युक्‍त उत्‍पाद) की आयात के लिए बिक्री, आयात और/अथवा आयात के बाद बिक्री के जरिये 1930 के टैरिफ ऐक्‍ट की धारा 337 के उल्‍लंघन का आरोप लगाया गया है। इनका उत्‍पादन गबन किये गये ट्रेड सीक्रेट्स का इस्‍तेमाल कर किया गया था।

प्रस्‍तावित प्रतिसादियों में कई चीन-आधारित कंपनियां शामिल हैं : एंडवांस्‍ड टेक्‍नोलॉजी एंड मैटेरियल्‍स; एटीएंडएम इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी, लिमिटेड; सीआइएसआरआइ इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड बीजिंग जेडएलजेजी एमॉर्फस टेक्‍नोलॉजी कंपनी लिमिटेड; और क्विंडाउ युनलू एनर्जी टेक्‍नोलॉजी कंपनी लिमिटेड। शिकायत में प्रस्‍तावित प्रतिसादियों के तौर पर दो जापानी नागरिकों डॉ. हिडेकी नाकामुरा और श्री नोब्रुउ हनाई के नाम भी शामिल हैं।  शिकायत के अनुसार, डॉ. नाकामुरा और श्री हनाई, दो पूर्व एचएमएल कर्मचारियों ने शिकायकर्ता के ट्रेड सीक्रेट्स का दुरुपयोग किया जिसका खुलासा तब प्रस्‍तावित कंपनी प्रतिसादियों के लिए किया गया था।

इस शिकायत में अनुरोध किया गया है कि आइटीसी प्रस्‍तावित प्रतिसादी के अनुचित कार्य में जांच शुरु कर सकता है। इस शिकायत में आम बहिष्‍करण आदेश भी मांगा गया है जिसमें संयुक्‍त राष्‍ट्र में आयातित सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की बात है। इसमें आयातित एमॉर्फस स्‍टील रिबन और इससे युक्‍त उत्‍पाद आते हैं जैसे कि एमॉर्फस कोर्स और एमॉर्फस ट्रांसफॉर्मर्स। शिकायत में सीज एंड डेसिस्‍ट ऑर्डर ( “सीडीओ”) भी मांगा गया है जोकि उल्‍लंघन के समय संयुक्‍त राष्‍ट्र में पहले से पाये गये आयातित उत्‍पादों की बिक्री, विपणन अथवा वितरण पर रोक लगाने की बात कही गई है।  सीडीओ का उल्‍लंघन हर दिन प्रतिसादी द्वारा सीडीओ का उल्‍लंघन करने पर 100,000 डॉलर तक का सिविल जुर्माना या फिर कवर्ड सामानों के मूल्‍य का दुगुनी राशि भी प्रदान करता है।

आइटीसी यह फैसला कर सकती है कि 30 दिनों के भीतर जांच कहां से शुरु की जाये। शिकायत में आइटीसी से अंतिम निर्णय मांगा गया है। साथ ही शिकायत के संस्‍थापन के बाद जल्‍द से जल्‍द किसी सुधारात्‍मक आदेश को जारी किया जाये।

मेटग्‍लास के विषय में

मेटग्‍लास इंक. एमॉर्फस मेटल रिबन और कंपोनेंट्स में संयुक्‍त राष्‍ट्र की अग्रणी उत्‍पादक कंपनी है। इनका प्रयोग विद्युत वितरण ट्रांसफॉर्मर्स, पावर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के लिए हाई फ्रीक्‍वेंसी मैग्‍नेटिक कंपोनेंट्स, एंटी-थेफ्‍ट टैग्‍स के लिए सामग्री, ब्रेजिंग एलॉएज और सोल्‍डर के उत्‍पादन में किया जाता है।

हिताची मेटल्‍स के विषय में

हिताची मेटल्‍स, लिमिटेड., (टोक्‍यो :5486)  का मुख्‍यालय टोक्‍यो, जापान में है। इसका वित्‍त वर्ष 2016 (31 मार्च 2017 को समाप्‍त) में समेकित राजस्‍व 910 बिलियन येन था। यह हिताची ग्रुप कंपनियों की प्रमुख सदस्‍यों में से एक है। कंपनी स्‍पेश्‍यलिटी स्‍टील उत्‍पादों, चुंबकीय सामग्रियों और ऐप्‍लीकेशंस, फंक्‍शनल कंपोनेंट्स, एवं उपकरण, वायर्स, केबल्‍स और संबंधित उत्‍पादों के विविधीकृत पोर्टफोलियो का उत्‍पादन एवं बिक्री करती है। अधिक जानकारी के लिए, देखें https://www.hitachi-metals.co.jp/e/index.html

businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20170919006765/en/
 
संपर्क :
मेटल, इंक.
श्री रॉनी एलेन, +1.843.349.7396
मानव संसाधन प्रतिनिधि
ronnie.allen@metglas.com