Business News

मेड्रोबोटिक्स® कॉरपोरेशन ने स्कारफ्री™ कोलोरेक्टल प्रक्रियाओं के लिए फ्लेक्स® रोबोटिक सिस्टम के लिए टीजीए क्लियरेंस की घोषणा की

Business Wire India
मेडिकल रोबोटिक्स कंपनी, मेड्रोबोटिक्स कॉर्प ने आज एडिलेड में आयोजित रॉयल ऑस्ट्रेलएशियन कॉलेज ऑफ सर्जन्स की बैठक में एलान किया कि उसे फ्लेक्स® रोबोटिक सिस्टम के विपणन के लिए टीजीए नियामक अनुमति मिल गई है और अब वह कोलोरेक्टल प्रक्रियाओं के लिए फ्लेक्स® रोबोटिक सिस्टम का विपणन कर सकता है। मेड्रोबोटिक्स पहली और अकेली कंपनी है जो ऑस्ट्रेलिया में कोलोरेक्टल प्रक्रियाओं के लिए मिनिमली इनवैसिव, स्टीयरेबल और शेपेबल रोबोटिक उत्पादों की पेशकश करती है। फ्लेक्स® रोबोटिक सिस्टम दुनिया का पहला रोबोटिक सर्जिकल प्लैटफॉर्म है जो ओटोलैरिनगोलॉजी और कोलोरेक्टल प्रक्रियाओं में पहुंचने के लिहाज से मुश्किल एनाटोमी के लिए स्कारफ्री™ पहुंच की पेशकश करता है। इससे सर्जन्स को उपचार के ऐसे विकल्प मुहैया होते हैं जो सीधे, सख्त उपकरणों से संभव नहीं हो सकते हैं।
 
इस स्मार्ट समाचार विज्ञप्ति में मल्टीमीडिया है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें  : https://www.businesswire.com/news/home/20170510006639/en/

The highly mobile Flex® Robotic System can easily be moved from one operating room to another. (Photo: Business Wire)
The highly mobile Flex® Robotic System can easily be moved from one operating room to another. (Photo: Business Wire)

बेहद मोबाइल फ्लेक्स® रोबोटिक सिस्टम को आसानी से एक ऑपरेटिंग कमरे से दूसरे ऑपरेटिंग कमरे में ले जाया जा सकता है। (फोटो : बिजनेस वायर)
 
सीईओ सैमुएल स्टारफेस, पीएचडी ने कहा, “मनुष्य का गैस्ट्रोइंटेस्टिनल सिस्टम ढेरों ऐंठन और मोड़ से भरा हुआ है। सख्त सर्जिकल रोबोट इस स्थिति में काम करने के लिए डिजाइन नहीं किए गए थे। फ्लेक्स® रोबोटिक सिस्टम इसी काम के लिए है। 2015 में मेड्रोबोटिक्स ने ऑस्ट्रेलिया में सिर और गर्दन में उपचार के क्षेत्र में क्रांति लाना शुरू किया। अब हम कोलोरेक्टल प्रक्रियाओं में ऐसा करने की शुरुआत कर सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ऑस्ट्रेलियाई अस्पताल, सर्जन और मरीज दुनिया के अकेले लचीले, सर्जिकल रोबोटिक प्लैटफॉर्म के लाभ का आनंद ले सकेंगे। अपनी मोबिलिटी और शॉर्ट लर्निंग कर्व के कारण यह अस्पतालों में आसानी से एकीकृत हो जाएगी।”
 
मिनिमली इनवैसिव फ्लेक्स रोबोटिक सिस्टम सर्जन्स को मुश्किल एनाटेमी में काम करने के लिए अनूठी योग्यता की पेशकश करता है। यह एक अकेले, छोटे एंट्री प्वाइंट के जरिए हो सकता है और पहुंचने के लिहाज से मुश्किल जगहों का ऑपरेशन संभव हो सकता है। आज मुंह और मलद्वार से पहुंच हासिल की जाती है। भविष्य के इस्तेमाल में अन्य प्राकृतिक सुराख जैसे योनि या पेटे में छोटा चीरा लगाकर भी पहुंच हासिल की जा सकेगी। मेड्रोबोटिक्स अपने कोर प्लैटफॉर्म टेक्नालॉजी के लिए नए सर्जिकल एपलीकेशन का विकास कर रहा है     à¤”र यह अन्य क्षेत्रों के साथ सामान्य सर्जरी, गायनेकोलॉजी और यूरोलॉजी जैसे क्षेत्र के लिए है। ये नए एपलीकेशन अभी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में उपयोग के लिए क्लीयर नहीं किए गए हैं।  
 
पुरस्कार प्राप्त फ्लेक्स® रोबोटिक सिस्टम को सर्जिकल रोबोटिक टेक्नालॉजी में हुई प्रगति के लिए खूब जाना जाता है। इनमें 2016 के मेडिकल डिजाइन एक्सीलेंस अवार्ड्स (एमडीईए) में बेस्ट इन शो और 2017 एडिसन अवार्ड्स में बेस्ट न्यू प्रोडक्ट का ईनाम उल्लेखनीय है। मेड्रोबोटिक्स के फ्लेक्स® रोबोटिक सिस्टम को यह सोचकर डिजाइन किया गया था कि अस्पतालों और सर्जन्स के लिए यह एक किफायती, इस्तेमाल में आसान और बेहद मोबाइल रोबोट असिस्टेड  सर्जिकल प्लैटफॉर्म के रूप में काम करेगा और इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिनिमली इनवैसिव उपचार विकल्प मुहैया होगा। मिनिमली इनवैसिव सर्जरी ने मरीजों और सेवा प्रदाताओं के लिए कई फायदों का प्रदर्शन किया है। इसमें अस्पताल में कम रहना और रीकवरी तेजी से होना शामिल है।   
 
मेड्रोबोटिक्स के बारे में
मेड्रोबोटिक्स कॉरपोरेशन (www.Medrobotics.com) निजी धन से संचालित एक मेडिकल डिवाइस कंपनी है जिसका मुख्यालय रेनहम, मैसेच्यूसेट्स में है। यह फ्लेक्स® रोबोटिक सिस्टम का निर्माण और विपणन करता है तथा दुनिया का पहला रोबोटिक सर्जिल प्लैटफॉर्म है जिसमें स्टीयरेबल और शेपेबल रोबोटिक संभावना है। फ्लेक्स® रोबोटिक सिस्टम सर्जन्स को अनूठी योग्यता की पेशकश करता है। इससे वे एक छोटे अकेले प्रवेश बिन्दु से शरीर के अंदर मुश्किल जगहों तक पहुंच सकते हैं जो इसके बिना या सामान्य सीधे, सख्त सर्जिकल टूल्स से मुश्किल हो सकता है। कंपनी का इरादा ज्यादा से ज्यादा मरीजों की पहुंच मिनिमली इनवैसिव सर्जरी तक कराने की है। कंपनी ने अब शुरुआती एफडीए क्लियरेंस प्राप्त कर लिए हैं जो जुलाई 2015 में प्राप्त हुआ था और फ्लेक्स® रोबोटिक सिस्टम के लिए है। इसी तरह मार्च 2014 में कंपनी को सीई मार्क मिला था। https://cts.businesswire.com/ct/CT?id=bwnews&sty=20170510006639r1&sid=indbw&distro=nx&lang=en
 
स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20170510006639/en/
 
मल्टीमीडिया उपलब्ध है : https://www.businesswire.com/news/home/20170510006639/en/

संपर्क :
मेड्रोबोटिक्स कॉरपोरेशन
केविन नाइट, 214-732-9392
kknightpr@gmail.com