Business News

ब्लूटुथ (Bluetooth®) स्मार्ट उपकरणों के लिए तोशिबा के नए आईसी उद्योग के अपनी श्रेणी में न्यूनतम करंट की खपत और बेहतर सुरक्षा की पेशकश करते हैं

Business Wire India
तोशिबा कॉरपोरेशन (Toshiba Corporation) (टोक्यो:6502) की स्टोरेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज सोल्यूशंस कंपनी ने आज दो नए आईसी पेश करने का एलान किया।। ये हैं, “टीसी3567सीएफएसजी” और “टीसी3567डीएफएसजी” जो उद्योग में अग्रणी[1] बिजली की कम खपत करने वाले ऐसे उत्पाद हैं जिन्हें पिछले उत्पादों[2] ने हासिल किया है जबकि यह बेहतर सुरक्षा के काम करता है। नए आईसी तोशिबा के आईसी की श्रृंखला में नवीनतम शामिल किए गए हैं और ये ब्लूटुथ लो एनर्जी (एलई)[3] वर्जन 4.2 संचार का समर्थन करता है। नमूने भेजने का काम आज शुरु हुआ। 

यह स्मार्ट समाचार विज्ञप्ति मल्टी मीडिया में है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें:  https://www.businesswire.com/news/home/20170530006499/en/

Toshiba:
Toshiba: "TC3567CFSG" and "TC3567DFSG," the new ICs supporting Bluetooth(R) low energy ver.4.2 communications with an enhanced security function (Photo: Business Wire)

तोशिबा : नए ब्लूटुथ आईसी “टीसी3567सीएफएसजी” और “टीसी3567डीएफएसजी” ब्लूटुथ (आर) तथा कम ऊर्जा वाले वर्जन 4.2 का समर्थन करते हैं और बेहतर सुरक्षा फक्शन मुहैया  कराते हैं। (फोटो: बिजनेस वायर)

नई आईसी तीन वोल्टेज सप्लाई वाले पहले के उत्पादों की तरह 3.3 एमए के अधिकत्तम करंट की खपत 3 वोल्ट की वोल्टेज आपूर्ति पर ट्रांसमिशन मोड में सुनिश्चित करते हैं और इसके लिए बेहद कार्यकुशल डीसी-डीसी कनवर्टर और एक मूल कम बिजली वाले सर्किट डिजाइन को अपनाते हैं। रैनडम नंबर जेनरेर से ये कोई भी नंबर हासिल करने में सक्षम हैं जिसकी लंबाई 32 बाइट्स तक हो सकती है। इसे हार्डवेयर के रूप में नए शामिल किया गया है। यह यह ऐसा फंक्शन है जो आईओटी उत्पादों की सूचना सुरक्षा को मजबूत करने में सहायता करते हैं।

“टीसी3567सीएफएसजी” में उपयोगकर्ता के प्रोग्राम और स्टैंड अलोन ऑपरेशंस के भिन्न डाटा स्टोर करने के लिए 128केबी फ्लैश ऱॉम शामिल है और यह अधिकत्तम करीब 50 केबी एपलीकेशन प्रोग्राम एक्जीक्यूट कर सकता है। पिछले उत्पादों की तरह क्लॉक जेनरेटर के लिए एक आरएफ मैचिंग सर्किट और क्रिस्टल लोड कैपेसिटर्स का एकीकरण आईसी डिजाइन के दौरान एक्सटर्नल कंपोनेंट काउंट कम कर देता है और न्यूनतम की स्थिति में निश्चित विकास के लिए सिर्फ सात कंपोनेंट (घटक) की आवश्यकता होती है। इससे लागत और माउंटिंग एरिया में कटौती करने में योगदान मिलता है।  

“टीसी3567डीएफएसजी” में कोई बिल्ट इन फ्लैश रॉम नहीं है और यह बहुत कम बिजली में काम कर लेता है और फ्लैश रॉम के लिए आवश्यक बिजली की खपत कम करता लेता है। इससे यह छोटे सिक्के जैसी बैट्री से चलने वाले एपलीकेशन के लिए लंबा परिचालन समय हासिल कर सकता है। उदाहरण के लिए, सीआर2032 किस्म की सिक्के जैसी बैट्री के उपयोग से नया आईसी बीकॉन ऑपरेशन दो साल तक चला सकता है।[4]
नई आईसी आईओटी उत्पादों के लिए ब्लूटुथ को अपनाना और एलई संचार आसान करेगी। इसके लिए उच्च स्तर की सुरक्षा की आवश्यकता होती है। इनमें हेल्थकेयर एपलीकेशन के लिए पहनने योग्य उपकरण और उच्च स्तर के छोटे उपकरण शामिल हैं जो सिक्के जैसी बैट्री का उपयोग करते हैं। इनमें सेंसर और खिलौने शामिल हैं। उत्पाद मूल्य सर्वश्रेष्ठ करने के लिए ये सेट निर्माताओं की सहायता करेंगे।
 
प्रमुख खासियतें
- बिजली की कम खपत :
3.3एमए (ट्रांसमीटर परिचालन @3.0वी, आउटपुट पावर : 0डीबीएम)
3.3एमए (रिसीवर ऑपरेशन @3.0 वोल्ट)
करीब 50एनए डीप स्लीप में (@3.0वोल्ट)
- प्राप्तकर्ता की संवेदनशीलता : -93.5 डीबीएम
- ब्लूटुथ® सपोर्ट करता है एलई वर्जन 4.2 केंद्रीय और बाहरी उपकरण
- बिल्ट इन जीएएटी (जेनरिक ऐट्रीब्यूट प्रोफाइल)
- जीएटीटी द्वारा पारिभाषित सर्वर और क्लाइंट फंक्शन को सपोर्ट करता है
- रैनडम नंबर जेनरेटर
- बिल्ट इन फ्लैश रॉम 128केबी (टीसी 3567सीएफएसजी)
 
खासियतें
ब्लूटुथ (Bluetooth®) स्मार्ट उपकरण जैसे वीयरेबल डिवाइसेज, हेलथकेयर उपकरण, आईओटी उत्पाद जो सूचना सुरक्षा, रिमोट कंट्रोल और खिलौनों को सपोर्ट करता हैं।   
 
मुख्य विनिर्देशन
पार्ट नंबर   टीसी3567सीएफएसजी   टीसी3567डीएफएसजी
ऑपरेटिंग वोल्टेज रेंज   1.9वी से 3.6वी   1.8 वी से 3.6वी
टीएक्स परिचालन में करंट की खपत   3.3एमए (@3.0वोल्ट, आउटपुट पावर : 0डीबीएम)
आरएक्स परिचालन में करंट की खपत   3.3एमए (@3.0वोल्ट)
डीप स्लीप में करंट की खपत   लगभग 50एनए (@3.0वोल्ट)
परिचालन तापमान रेंज   -40°à¤¸à¥‡à¤²à¥à¤¸à¤¿à¤¯à¤¸ से 85°à¤¸à¥‡à¤²à¥à¤¸à¤¿à¤¯à¤¸
पैकेज   क्यूएफएन40 5मिमी x 5 मिमी 0.4मिमी पिच
बेतार संचार   ब्लूटुथ® निम्न ऊर्जा वर्जन4.2
केंद्रीय़ और बाहरी काम-काज से संबद्ध
सीपीयू   आर्म (ARM®) कोरटेक्स (Cortex®) - एमओ
ट्रांसमीटर आउटपुट पावर   0 डीबीएम to -20डीबीएम (4डीबी कदम)
रिसीवर की संवेदनशीलता   -93.5डीबीएम
प्रोफाइल्स   एचसीआई, जीएटीटी (जेनरिक ऐट्रीब्यूट प्रोफाइल), सर्वर और क्लाइंट समेत
अंतरापृष्ठ   यूएआरटी, आई2सी, एसपीआई, जीपीआईओ 
फ्लैश रॉम   128 केबी   -
अन्य खासियतें   डीसी-डीसी कनवर्टर
लो ड्रॉप रेगुलेटर
सामान्य उद्देश्य के एडीसी (5 चैनल)
रैनडम नंबर जेनरेटर
उपयोगकर्ता प्रोग्राम फंक्शन
होस्ट उपकरण के लिए वेकअप सिगनल
पीडब्ल्यूएम फंक्शन (4 चैनल)
मल्टीप्वाइंट केक्शन
स्कैटरनेट कनेक्शन
 
टिप्पणियां :
[1]: 31 मई 2017 की स्थिति के अनुसार समान रेटिंग वाले उत्पाद। 
[2]: तोशिबा के “टीसी35678एफएसजी” की तुलना में।
[3]: बिजली की निम्न खपत वाली संचार टेक्नालॉजी जो ब्लूटुथ (Bluetooth®) वर्जन 4.2 में पारिभाषित है।
[4]: बैट्री कितनी देर चलेगी यह इसपर निर्भर करेगा कि बीकॉन्स के बीच ट्रांसमीशन अंतराल का समय कितना है।

* ब्लुटुथ (Bluetooth®) शब्द निशान और लोगो पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं जिनका स्वामित्व एसआईजी इंक के पास है और ऐसे निशान का कोई भी उपयोग लाइसेंस के तहत किया गया है। अन्य ट्रेडमार्क और व्यापार नाम अपने संबंधित स्वामियों के हैं।

* आर्म और कोरटेक्स, ईयू में और / या अन्य जगह आर्म लिमिटेड (या इसकी सहायिकाओं) के पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
तोशिबा ब्लूटुथ (Bluetooth®) बेतार टेक्नालॉज वाले आईसी के बारे में जानकारी के लिए:
https://toshiba.semicon-storage.com/ap-en/product/wireless-communication/bluetooth.html

ग्राहक पूछताछ :
मिश्रित सिग्नल आईसी सेल्स एंड मार्केटिंग डिपार्टमेंट
फोन : +81-44-548-2821
https://toshiba.semicon-storage.com/ap-en/contact.html

इस दस्तावेज में उत्पाद की कीमत, विनिर्देशन समेत सूचना, सेवाओं की सामग्री और संपर्क सूचना इस घोषणा की तारीख को करंट यानी चालू है पर बगैर किसी भी पूर्व सूचना के बदल सकती है।

तोशिबा के बारे में
तोशिबा कॉरपोरेशन फॉरच्यून ग्लोबल 500 सूची की एक कंपनी है जो विश्व स्तर की क्षमताओं को उन्नत इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रीकल उत्पादों में चैनल करती है और तीन खास कारोबारी क्षेत्रों में सिस्टम में लाती है। ये हैं – ऊर्जा, जो दैनिक जीवन को कायम रखता है, साफ और सुरक्षित है। दूसरी संरचना है जो जीवन की गुणवत्ता को कायम रखती है और तीसरा भंडारण है जो उन्नत सूचना समाज को कायम रखता है। तोशिबा समूह की बुनियादी प्रतिबद्धता, “कमिटेड टू पीपल, कमिटेड टू दि फ्यूचर” से निर्देशित तोशिबा अंतरराष्ट्रीय परिचालन को बढ़ावा देता है और एक ऐसा विश्व बनाने में योगदान कर रहा है जहां आने वाली पीढ़ियां बेहतर जीवन जी सकेंगी।

तोशिबा की स्थापना 1875 में टोक्यो में हुई थी और आज यह एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के केंद्र में है जिसकी 550 समेकित कंपनियां दुनिया भर में फैली हुई हैं और इनमें 188,000 लोग काम करते हैं और वार्षिक बिक्री 5.6 खरब येन ($50 अरब अमेरिकी डॉलर)। (31 मार्च 2016 की स्थिति के अनुसार) है।

तोशिबा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए www.toshiba.co.jp/index.htm पर आइए।

स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170530006499/en/
 
मल्टीमीडिया उपलब्ध है: https://www.businesswire.com/news/home/20170530006499/en/

संपर्क  :
मीडिया के लिए पूछताछ :
तोशिबा कॉरपोरेशन
स्टोरेज एंड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज सोल्यूशंस कंपनी
डिजिटल मार्केटिंग डिपार्टमेंट
चिआकी नागासावा, +81-3-3457-4963
semicon-NR-mailbox@ml.toshiba.co.jp