Business News

नुएन्‍स ने ड्रैगन पेशेवर समूह के लिए अनुकूलन और उत्पादकता संवर्द्धन की घोषणा की

Business Wire India

नुएन्‍स कम्‍युनिकेशंस ने ड्रैगन पेशेवर समूह (Dragon Professional Group) के लिए अनुकूलन और उत्‍पादकता बढ़ानेकी आज घोषणा की, जो किसी भी आकार के उद्यम में दस्‍तावेजीकरण उत्‍पादकता को बेहतर बनाने के लिए विभिन्‍न उपयोगकर्ताओं को वाक पहचान (स्‍पीच रिकॉग्निशन) तकनीक को आसानी से तैनात करने के लिए ताकतवर, तैयार- एंटरप्राइज क्षमता प्रदान करता है। नुएन्‍स के डीप लर्निंग (Deep Learning) प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए ड्रैगन पेशेवर समूह को एक अगली पीढ़ी की स्‍पीच इंजन शामिल कर अद्यतन किया गया है, जो विभिन्न प्रकार की बोली और वातावरणों को जानने एवं अनुकूलित करने की क्षमता के साथ उच्च-पहचान सटीकता देता है और बड़े कार्यसमूहों और विभिन्‍न तरह की सेटिंग्स के लिए इसे एक आदर्श समाधान बनाता है।
 
व्‍यापक दस्‍तावेज तैयार करने में संगठनों की मदद करना

ड्रैगन पेशेवर समूह का संस्‍करण 15, संगठनों को दक्षता और कम लागत का लाभ तलाशने में मदद करता है, जो नुएन्‍स दस्‍तावेज उत्‍पादकता समाधान में निहित हैं। उन्‍नत बोली-पहचान और बेहतर वॉयस कमांड दक्षता के साथ पेशेवर वास्‍तविक समय में बोलकर विस्‍तृत और सटीत दस्‍तावेज तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा, लोकप्रिय माइक्रोसॉफ्‍ट विंडोज़ टचस्‍क्रीन पीसी के अनुकूलन के साथ मोबाइल पेशेवर और फील्‍ड कर्मचारी विस्‍तृत दस्‍तावेज या रिपोर्टों को पूरा कर सकते हैं या प्रारूप के मुताबिक फॉर्म, जैसे कि ग्राहक प्रवेश फॉर्म भर सकते हैं। वे किसी भी जगह यह काम कर सकते हैं।
 
नुएन्‍स कम्‍युनिकेशंस में ड्रैगन के महाप्रबंधक, उपाध्यक्ष मार्क जेरेमिया ने कहा, “ वित्‍तीय संस्‍थानों से लेकर सामाजिक सेवा एवं कानूनी फर्मों तक व्‍यापक दायरे वाले उद्योगों से जुड़े  कई संगठनों के लिए सटीक और समयबद्ध दस्‍तावेजीकरण करण महत्‍वपूर्ण घटक होती है। लेकिन अगर इसे सही और दक्षता के साथ पूरा नहीं किया जाए या खराब दस्‍तावेजीकरण हो तो उससे रिपोर्ट की गुणवत्‍ता, कर्मचारियों की उत्‍पादकता प्रभावित हो सकती है और लागत तथा अनुपालन बढ़ने का जोखिम हो सकता है।” उन्‍होंने कहा, “ड्रैगन पेशेवर समूह पेशेवरों को उन्‍नत बोली पहचान और बोल कर शानदार दस्‍तावेज तैयार करने के लिए बेहतर वॉयस कमांड दक्षता के इस्‍तेमाल में सक्षम बना इन समस्‍याओं को प्रभावी तरीके से दूर करता है। ड्रैगन पेशेवरों को बेहतर, त्‍वरित और कुशल तरीके से काम करने में सक्षम बनाता है – फिर चाहे वे दफ्‍तर में  हों या फील्‍ड में। इससे संगठन तथा पेशेवरों दोनों का समय और लागत बचाने में मदद मिलती है और समग्र उत्‍पादकता में भी सुधार होता है।”
 
ड्रैगन पेशेवर समूह, संस्‍करण 15.

सामाजिक एवं वित्‍तीय सेवाओं सहित लगभग सभी तरह के उद्यमों के लिए उपयुक्‍त ड्रैगन पेशेवर समूह, संस्‍करण 15 कर्मचारियों को उच्‍च-गुणवत्‍ता वाले दस्‍तावेजों, स्‍प्रेडशीट्स और प्रस्‍तुतीकरण बनाने या रिपोर्ट आधारित फॉर्म भरने, जिसमें अक्‍सर ड्रॉप  डाउन मेन्‍यू और प्‍वाइंट एवं क्लिक करने की जरूरत होती है, वहां तेजी से और सटीकता के साथ बोल कर इसे तैयार करने में सक्षम बनाता है। शक्तिशाली वॉयस कमांड और रूपांतरण दक्षता के साथ ड्रैगन पेशेवर समूह दोहराव वाले और हाथों से किए जाने वाले कामों को स्‍वचालित और आसान बनाता है, जिससे समय की बचत होती है और रूपांतरण में तीसरे पक्ष से रूपांतरण कराने की लागत की भी जरूरत नहीं होती है।
 
किसी भी आकार के संगठन के लिए ड्रैगन पेशेवर समूह को आसानी से लागू किया जा सकता है इसका प्रबंधन संगठन के आईटी समूह या अन्‍य विभाग द्वारा नुएन्‍स प्रबंधन केंद्र का इस्‍तेमाल कर केंद्रीकृत तरीके से किया जा सकता है। ताकतवर और इस्‍तेमाल में आसान केंद्रीय उपयोगकर्ता प्रशासन दक्षता की आपूर्ति कर नुएन्‍स संगठन को अपने ड्रैगन समूह समाधानों को विभिन्‍न उपयोगकर्ताओं और विभागों का प्रबंधन करने में सक्षम बनाता है और रिपोर्टिंग की सटीकता की जरूरतों को पूरा करता है, जरूरत के अनुरूप विशेषीकृत शब्‍दावली एवं प्रक्रिया में सक्षम बनाता है और समय तथा लगात की बचत के लिए तैनात किए गए ड्रैगन समूह के उत्‍पादों का केंद्रीकृत तरीके से प्रबंधन में सक्षम बनाता है।
 
जेरेमिया ने कहा, “"एक संगठन में उपयोगकर्ताओं को प्रबंधित करने की जटिलताओं को समझते हुए, हम एक पूर्ण एंटरप्राइज़-तैयार समाधान प्रदान करते हैं जो संगठन की विशेषीकृत दस्‍तावेज उत्‍पादकता की आवश्यकताओं को पूरा करता है ताकि कॉर्पोरेट के मुनाफे में सुधार आ सके।” उन्‍होंने कहा, “हमारे ड्रैगन समूह समाधान और नुएन्‍स प्रबंधन केंद्र एकीकृत तौर पर हर आकार के संगठनों को विशेषीकृत व्‍यापकता, अनुकूलन तथा प्रबंधन की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्‍नत तथा दक्ष समाधान से लैस करते हैं।”
 
नुएन्‍स के ड्रैगन कारोबार प्रबंधक, एशिया पैसिफिक डेरेक ऑस्टिन ने कहा, “ड्रैगन की नवीनतम मशीन लर्निंग तकनीक में भारतीय और एशियाई अंग्रेजी उच्चारण के लिए अनुकूल  है।” उन्‍होंने कहा, “संस्करण 15 की सटीकता में सुधार किया गया है, जिससे पेशेवर अपने और अपनी टीम के  इस्‍तेमाल के लिए ड्रैगन समाधानों पर दोबारा गौर कर सकते हैं।
 
उपलब्‍धता

ड्रैगन पेशेवर समूह, संस्‍करण 15 और उसका अद्यतन नुएन्‍स के ड्रैगन विक्रेता साझेदारों के माध्‍यम से उपलब्‍ध है।
 
निरंतर निवेश और अनुसंधान कार्यक्रम के माध्यम से, ड्रैगन ने पिछले 20 वर्षों से लगातार डेस्कटॉप भाषण मान्यता समाधानों में उत्कृष्टता के लिए मानक निर्धारित किया है, जिससे उपयोगकर्ताओं के दिग्गजों के लिए उत्पादकता और पहुंच के लाभ को वैश्विक स्तर पर लाया जा सकता है। ड्रैगन के विकास के बारे में ज्‍यादा जानकारी आप पढ़ सकते हैं here.

बातचीत में शामिल होने के लिए फेसबुक पर नुएन्‍स को लिंक कर सकते हैं, टि्वटर पर नुएन्‍स को फॉलो करें @DragonTweets और @NuanceInc, और सब्‍सक्राइब करें What’s next blog.
 
नुएन्‍स कम्‍युनिकेशंस, इंक के बारे में

नुएन्‍स कम्‍युनिकेशंस, इंक दुनिया भर में कारोबारों और उपभोक्‍ताओं को वॉयस एवं भाषा समाधान मुहैया कराने वाला अग्रणी सेवा प्रदाता है। इसकी तकनीक, अनुप्रयोगों और सेवाओं से लोगों को उपकरण और प्रणालियों के साथ संवाद करने के तरीके को बदलते हैं और उपयोगकर्ता के अनुभव को अधिक सम्मोहक बनाते हैं। प्रतिदिन लाखों उपयोगकर्ता और हजारों कारोबारी नुएन्‍स के ऐप्‍लीकेशंस के स्‍थापित अनुभव का लाभ उठाते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें -  www.nuance.com
 
नुएन्‍स, ड्रैगन और नुएन्‍स लोगो नुएन्‍स कम्‍युनिकेशंस, इंक या अमेरिका और/या अन्‍य देशों में इसकी सहायक इकाइयों का ट्रेडमार्क या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं। अन्य सभी कंपनी के नाम या उत्पाद नाम उनके संबंधित मालिकों के ट्रेडमार्क हो सकते हैं।
 
https://cts.businesswire.com/ct/CT?id=bwnews&sty=20170504005599r1&sid=indbw&distro=nx&lang=enबिज़नेसवायर डॉट कॉम पर स्रोत संस्‍करण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170504005599/en/
 
संपर्क:
मीडिया संपर्क
नुएन्‍स कम्‍युनिकेशंस ऑस्‍ट्रेलिया
करेन रस्केनी, +61 2 9434 2343
मार्केटिंग प्रबंधक,एशिया पैसिफिक
karen.raccani@nuance.com
या
स्केट्स मार्केटिंग कम्युनिकेशंस
मारिया स्‍केट्स, +61 2 9222 1110
maria@skettos.com.au