Business News

ऐल्‍प्‍स इलेक्ट्रिक पहली बार कन्‍वर्जेंस इंडिया 2018 में प्रदर्शन करेगा

Business Wire India
जापानी इलेक्‍ट्रॉनिक कंपोनेंट्स निर्माता, ऐल्‍प्‍स इलेक्ट्रिक कंपनी लिमिटेड (टोक्‍यो : 6770; अध्‍यक्ष तोशिहिरो कुरियामा; मुख्‍य कार्यालय : टोक्‍यो)  à¤…पनी तकनीकों की पेशकश करने के लिए कन्‍वर्जेंस इंडिया 2018 में प्रदर्शन करेगा। कंपनी का मुख्‍य ध्‍यान इंटरनेटऑफ थिंग्‍स (आइओटी) और ऑटोमोटिव इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स बाजारों पर होगा। कन्‍वर्जेंस इंडिया 2018 का आयोजन 7मार्च 2018 को नई दिल्‍ली, भारत में प्रगति मैदान में होगा।

इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्‍टीमीडिया की सुविधा है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20180228005509/en/ 

Alps Electric Convergence India Booth Image (Graphic: Business Wire)
Alps Electric Convergence India Booth Image (Graphic: Business Wire)

ऐल्‍प्‍स इलेक्ट्रिक कन्‍वर्जेंस इंडिया बूथ की तस्‍वीर (ग्राफिक :बिजनेस वायर)
 
कन्‍वर्जेंस इंडिया 2018 में, दक्षिण एशिया के आइसीटी एक्‍सपोजीशन, ऐल्‍प्‍स इलेक्ट्रिक आइओटी और ऑटोमोटिव बाजारों के लिए उत्‍पादों का प्रदर्शन करेगा।
 
प्रदर्शन के मुख्‍य आकर्षण

1. आइओटी सेंसर नेटवर्क मॉड्यूल्‍स
 
आइओटी बिजनेस निर्माण के लिए आवश्‍यक विभिन्‍न प्रकार के डेटा एकत्रित करने के लिए सेंसर नेटवर्क मॉड्यूल। ब्‍लूटूथ® संचार मॉड्यूल के साथ न्‍यून-पावर,उच्‍च-प्रिसीशन और कॉम्‍पैक्‍ट सेंसर्स से एकीकृत यह उत्‍पाद दबाव, तापमान, आर्द्रता, पर्याप्‍त प्रकाश और अन्‍य पर्यावरणीय आंकड़ों के साथ-साथ सिक्‍स-ऐक्सिस(भूचंबुकत्‍व+त्‍वरण) सेंसिंग प्राप्‍त करने में समर्थ हैं।

एक विशेष ऐप्‍प (एंड्राइड के लिए) स्‍मार्टफोन या टैबलेट पर डेटा देखने और सेटिंग्‍स बदलने के लिए उपलब्‍ध है। इसके अतिरिक्‍त, रेडियो प्रमाणन को पहले ही दुनिया के विभिन्‍न क्षेत्रों के लिए अधिग्रहीत किया गया है। यह निरूपण परीक्षण के लिए सुचारू, कम लागत वाले प्रोग्रेशन को अनुमति देता है।

कन्‍वर्जेंसइंडिया 2018 में, हम फैक्‍टरी सुविधाओं एवं खेल तकनीक में असमान्‍य पहचान सहित क्षेत्रों में वास्‍तविक अनुप्रयोग उदाहरणों को प्रस्‍तुत करेगा।

2. वी2एक्‍स (व्‍हीकल-टु-एक्‍स) संचार मॉड्यूल
 
ऐल्‍प्‍स इलेक्ट्रिक के वी2एक्‍स संचार मॉड्यूल, उद्योग के पहले मॉड्यूल जिनका जन उत्‍पादन किया गया है, सिंगल एवं ड्युअल एंटीना (ट्रांसमिट/रिसीव विविधता) दोनों को सपोर्ट करेंगे। ये ईटीएसआइ अथवा वेव प्रोटोकॉल स्‍टैक एवं सिक्‍युरिटी चिप के साथ पैकेज के तौर पर भी उपलब्‍ध हैं।

कनेक्‍टेड वाहनों को सक्षम बनाने के लिए, व्‍हीकल-टु-व्‍हीकल (वी2वी) अथवा व्‍हीकल-टु-इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर (वी2आइ) संचार के लिए अन्‍य मॉड्यूल की भी पेशकश की जायेगी। इसमें जीएनएसएस और एलटीई मॉड्यूल भी शामिल हैं।

यदि आप कन्‍वर्जेंस इंडिया 2018 में हैं, कृपया ऐल्‍प्‍स इलेक्ट्रिक के बूथ पर अवश्‍य पधारें।

प्रदर्शनी के मुख्‍य बिंदु

प्रदर्शनी : कन्‍वर्जेंस इंडिया 2018
तारीख : 7-9 मार्च, 2018
आयोजनस्‍थल : प्रगति मैदान (नई दिल्‍ली, भारत)
बूथ की लोकेशन : सी117 बूथ, हॉल 11

प्रदर्शित किये जाने वाले उत्‍पाद
  • आइओटी सेंसर नेटवर्क मॉड्यूल
  • आइओटी सेंसर नेटवर्क मॉड्यूल (फंक्‍शन एक्‍सपैंशन टाइप)
  • वी2एक्‍स कम्‍यूनिकेशन मॉड्यूल
  • जीएनएसएस मॉड्यूल
  • एलटीई मॉड्यूल
  • ब्रेक पेडल सेंसर
  • लैच पोजीशन सेंसर
  • स्‍टीयरिंग एंगल सेंसर
  • टीएसीटी स्विच™ और बहुत कुछ...
ऐल्‍प्‍स इलेक्ट्रिक की प्रमुख तकनीकें

ऐल्‍प्‍स इलेक्ट्रिक के पास तीन क्षेत्रों – मानव मशीन इंटरफेस, सेंसर्स और कनेक्टिविटी में प्रमुख तकनीकें हैं। यह ग्राहक के लिए इन तकनीकों के समृद्धीकरण एवं मिश्रण के जरिये वॉल्‍व के इलेक्‍ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का निर्माण करती है।

कंपनी ने इन क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है। मानव-मशीन इंटरफेस और सेंसर क्षेत्रों में, ऐल्‍प्‍स इलेक्ट्रिक को स्‍मार्टफोन, गेम कंसोल्‍स और ऑटोमोबाइल्‍स सहित अनुप्रयोगों के लिए उत्‍पादों के प्रमुख आपूर्तिकर्ता के तौर पर चुना गया है। कनेक्टिविटी क्षेत्र में, कंपनी व्‍हीकल-टु-व्‍हीकल और व्‍हीकल-टु-इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर संचार के लिए वी2एक्‍स मॉड्यूल्‍स का जन उत्‍पादन आरंभ करने में उद्योग में सबसे आगे है। 

ऐल्‍प्‍स इलेक्ट्रिक कंपनी लिमिटेड के विषय में

कंपनी का नाम: ऐल्‍प्‍स इलेक्ट्रिक कंपनी लिमिटेड
स्‍थापना : 1 नवंबर, 1948
पूंजी : 38.730 बिलियन येन (मार्च 2017 के अंत तक)
कर्मचारियों की संख्‍या (समेकित) : 42,053(मार्च 2017 के अंत तक)
कर्मचारियों की संख्‍या (इलेक्‍ट्रॉनिक कंपोनेंट्स) : 22,688 (मार्च 2017 के अंत तक विश्‍वव्‍यापी)
शुद्ध बिक्री (समेकित) : 753.262 बिलियन येन (31 मार्च 2017 के अंत तक)
शुद्ध बिक्री (इलेक्‍ट्रॉनिक कंपोनेंट्स) : 437.676 बिलियन येन (31 मार्च 2017 के अंत तक)

businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20180228005509/en/
 
मल्‍टीमीडिया उपलब्‍ध है: https://www.businesswire.com/news/home/20180228005509/en/

संपर्क:
इस प्रेसविज्ञप्ति के बारे में पूछताछ
ऐल्‍प्‍स इलेक्ट्रिक कंपनी लिमिटेड
असागी सुकाहारा, +81-3-5499-8001
जन संपर्क टीम
कॉर्पोरेट नियोजन कार्यालय
asagi.tsukahara@jp.alps.com 

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।