Business News

एनटीटी कॉम को वैश्विक स्‍तर पर माइक्रोसॉफ्‍ट के गोल्‍ड क्‍लाउड प्‍लेटफॉर्म का दर्जा मिला

Business Wire India

एनटीटी कम्‍यूनिकेशंस कॉर्पोरेशन (एनटीटी कॉम), एनटीटी ग्रुप में आइसीटी समाधान एवं अंतर्राष्‍ट्रीय संचार व्‍यावसाय (टोक्‍यो :9432), को यह घोषणा करते हुये खुशी हो रही है कि इसे माइक्रोसॉफ्‍ट गोल्‍ड क्‍लाउड प्‍लेटफॉर्म का दर्जा प्रदान किया गया है। यह फिलहाल क्‍लाउड में गुणवत्‍ता, विशेषज्ञता और विविधीकृत प्रबंधित सेवायें प्रदान करने में इसकी काबिलियत के लिए उपलब्‍ध सर्वोच्‍च सम्‍मान है।

इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्‍टीमीडिया की सुविधा है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20180116005911/en/

डैमियन स्‍केड्रोविक, एनटीटी कॉम मैनेज्‍ड सर्विसेज के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, ने कहा, “गोल्‍ड का दर्जा मिलना क्‍लाउड क्षेत्र में हमारी काबिलियम को मिला महत्‍वपूर्ण सम्‍मान है। माइक्रोसॉफ्‍ट क्‍लाउड प्‍लेटफॉर्म कम्‍पीटेंसी के साथ, हम उपक्रमों को उनके हाइब्रिड क्‍लाउड आधारभूत संरचना को प्रबंधित करने में मदद कर रहे हैं और एज्‍योर एवं एज्‍योर स्‍टैक बाजारस्‍थल पर उपलब्‍ध एसएएएस एवं पीएएएस समाधानों को प्रदान कर रहे हैं। यह हमारे ग्राहकों को सर्वोच्‍च प्रदर्शन करने और उनके व्‍यावसायिक लक्ष्‍यों तक पहुंचने में समर्थ बनायेंगे।”

अपनी वैश्विक रणनीति के हिस्‍से के तौर पर, एनटीटी कॉम लगभग एक वर्ष से एज्‍योर स्‍टैक के लिए अर्ली एडॉप्‍टर à¤ªà¤¹à¤² का हिस्‍सा रहा है। फिलहाल यह अपनी नेक्‍ससेंटर डेटा सेंटर की उपस्थिति का लाभ उठा रहा है। माइक्रोसॉफ्‍ट के एक्‍सप्रेस रूट पार्टनर्स में से एक और हमारी लो लेटेंसी क्‍लाउड कनेक्‍शन सेवा जैसे मल्‍टी क्‍लाउड कनेक्‍ट एवं सॉफ्‍टवेयर—डिफाइंड एक्‍सचेंज सर्विस का लाभ उठाकर, हमने एज्‍योर के लिए तीव्र एवं सुरक्षित कनेक्‍शंस हासिल किये हैं। इसने हमें अपने ग्राहकों को पूर्ण प्रबंधित एज्‍योर समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाया है। इनमें एज्‍योर पर सैप जैसे ग्राहक भी शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें - https://www.ntt-azurestack.com/

माइक्रोसॉफ्‍ट के गोल्‍ड क्‍लाउड प्‍लेटफॉर्म का दर्जा दुनिया भर में मौजूद निम्‍नलिखित एनटीटी कॉम ग्रुप्‍स को दिया गया है :
  • एनटीटी कम्‍यूनिकेशंस
  • एनटीटी कॉम मैनेज्‍ड सर्विसेज एसएयू
  • एनटीटी अमेरिका
  • एनटीटी यूरोप
  • एनटीटी कॉम एशिया (हांग कांग)
  • एनटीटी सिंगापुर
  • एनटीटी कॉम आइसीटी सॉल्‍यूशंस (ऑस्‍ट्रेलिया)
  • साथ ही दो एशिया स्थित अनुषंगियां ; इमेरियो एवं नेटमैजिक
एनटीटी कम्यूनिकेशंस कॉर्पोरेशन के विषय में

एनटीटी कम्यूनिकेशंस उपक्रमों के सूचना एवं संचार तकनीक (आइसीटी) परिवेश को अनुकूलतम बनाने के लिए परामर्श, वास्‍तुशिल्‍प, सुरक्षा एवं क्लाउड सेवाएं उपलब्ध कराता है। ये पेशकशें कंपनी के विश्वव्यापी आधारभूत संरचना द्वारा समर्थित हैं, जिसमें  वैश्विक टियर-1 आइपी नेटवर्क,  आर्कस्टार यूनिवर्सल वन™ वीपीएन नेटवर्क, शामिल है, 190 से अधिक देशों/क्षेत्रों में पहुंचती हैं एवं दुनिया भर में इसके 140 सुरक्षित डेटा सेंटर्स हैं। एनटीटी कम्यूनिकेशंस के समाधान एनटीटी ग्रुप की कंपनियों के वैश्विक संसाधनों को बढ़ाते हैं, जिसमें डाइमेंशन डेटा, एनटीटी डोकोमो एवं एनटीटी डेटा शामिल हैं।   
www.ntt.com | Twitter@NTT Com | Facebook@NTT Com | LinkedIn@NTT Com

businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20180116005911/en/
 
मल्‍टीमीडिया उपलब्‍ध है : https://www.businesswire.com/news/home/20180116005911/en/
संपर्क  :
एनटीटी कॉम मैनेज्‍ड सर्विसेज
एलन हिल
विपणन निदेशक
press@nttcom.ms