Business News

एनटीटी कॉम बड़ी क्षमता एवं कम लेटेंसी के साथ जापान, अमेरिका और फिलीपींस को जोड़ने के लिए ऑप्टिकल सबमरीन केबल का निर्माण करेगा

Business Wire India

एनटीटी कम्‍यूनिकेशंस कॉर्पोरेशन (एनटीटी कॉम), एनटीटी ग्रुप में आइसीटी समाधान एवं अंतर्राष्‍ट्रीय संचार व्‍यावसाय (टोक्‍यो :9432), ने आज घोषणा की है कि एक कंसोर्टियम के हिस्‍से के तौर पर उसने 27 अक्‍टूबर को एक अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किये हैं। इस कंसोर्टियम में सॉफ्‍टबैंक, फेसबुक, अमेजन, पीएलडीटी और पीसीसीडब्‍लू ग्‍लोबल शामिल हैं। यह अनुबंध  à¤à¤¶à¤¿à¤¯à¤¾ और संयुक्‍त राष्‍ट्र के बीच ज्‍यूपिटर के निर्माण एवं रखरखाव में हिस्‍सा लेने के लिए किया गया है। ज्‍यूपिटर बड़ी क्षमता और कम लेटेंसी वाला ऑप्टिकल सबमरीन केबल है।

ज्‍यूपिटर केबल सिस्‍टम की कुल लंबाई 14,000 किमी होगी जोकि जापान, अमेरिका और फिलीपींस को जोड़ेगी और इसकी शुरुआती डिजाइन क्षमता60 टीबीपीएस होगी। इसमें जापान में दो लैंडिंग बिंदु – माइ प्रिफेक्‍चर में शीमा लैंडिंग स्‍टेशन और चीबा प्रिफेक्‍चर में मरुयामा लैंडिंग स्‍टेशन होंगे। साथ ही लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया में यू.एस. लैंडिंग स्‍टेशन और फिलीपींस में डाएट केबल लैंडिंग स्‍टेशन होगा।

एनटीटी कॉम का एशिया सबमरीन-केबल एक्‍सप्रेस (एपीजी) और पेसिफिक क्रॉसिंग (पीसी-1) केबल्‍स ज्‍यूपिटर को रिडन्‍डेंट थ्री-रूट संरचना उपलब्‍ध कराने के लिए जोड़ेंगी। यह सुरक्षित एवं भरोसेमंद अंतर्राष्‍ट्रीय नेटवर्क के साथ एशिया, जापान और संयुक्‍त राष्‍ट्र में प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। (तस्‍वीर 1)

ज्‍यूपिटर में अत्‍याधुनिक सबमर्सिबल आरओएडीएम (रिकंफिगरेबल ऑप्टिकल ऐड-ड्रॉप मल्‍टीप्‍लेक्‍सर) होगा जिसमें ग्रिडरहित और लोचदार बैंडविथ कॉन्फिगुरेशन के लिए डब्‍लूएसएस(वेवलेंथ सेलेक्टिव स्विच) लगाया गया है। ज्‍यूपिटर को 2020 के शुरुआत में लॉन्‍च किये जाने की संभावना है। इसकी शुरुआती डिजाइन क्षमता 60टीबीपीएस की होगी जिसे बाद में डेटा की बढ़ती मांगों को मौजूदा केबल सिस्‍टम के अनुसार बढ़ाया जायेगा।
खूबियां
  • 400 गीगा-बिट-प्रति सेकंड (जीबीपीएस) डब्‍लूडीएम सिस्‍टम जापान और अमेरिका के बीच सबसे तेज होगा
ज्‍यूपिटर 400जीबीपीएस वेवलेंथ-डिविजन मल्‍टीप्‍लेक्‍स (डब्‍लूडीएम) ट्रांसमिशन सिस्‍टम हैं जिसे जापान और अमेरिका के बीच सबसे तेज केबल के तौर पर नवीनतम फाइबर एवं डिजाइन तकनीकियों में लगाया जाता है। यह एक सेकंड में छह घंटे का हाई-डेफिनिशन वीडियो (लगभग तीन फिल्‍में) संप्रेषित करने में सक्षम होगी।
  • तीव्र, लोचदार, दूरस्‍थ मार्ग बदलने के लिए नवीनतम तकनीकें
ज्‍यूपिटर डब्‍लूएसएस आरओएडीएम के साथ काम करने वाली ब्रांचिंग यूनिट्स को तैनात करेगी ताकि संप्रेषण मार्गों के तीव्र एवं लोचदार रिमोट स्विचिंग को समर्थ किया जा सके। संप्रेषण मार्ग तेजी से स्विच करने योग्‍य होंगे जिससे जापान के तटीय इलाकों में प्राकृतिक आपदा अथवा अन्‍य अप्रत्‍याशित समस्‍या की स्थितियों में भी कारोबार की निरंतरता को सुनिश्चित किया जा सके।
  • बोसो पेनिन्‍सुला, चीबा प्रिफेक्‍चर, जापान पर उच्‍च सुरक्षा वाले लैंडिंग स्‍टेशन
एनटीटी कॉम मिनामिम्‍बोसो, चीबा प्रिफेक्‍चर में नया बहुपरतीय सुरक्षित मिनामिम्‍बोसो लैंडिंग स्‍टेशन का निर्माण करेगी। यह मौजूदा मरुयामा लैंडिंग स्‍टेशन का विस्‍तार होगा और एनटीटी कॉम के ज्‍यूपिटर टर्मिनेशन प्‍वाइंट के तौर पर सेवायें देगा। दूसरा केबल लैंडिंग स्‍टेशन जिस पर ज्‍यूपिटर सिस्‍टम टर्मिनेट है, पूरी तरह सुरक्षित है। ज्‍यूपिटर शीमा, माइ प्रिफेक्‍चर में मौजूदा शीमा लैंडिंग स्‍टेशन का इस्‍तेमाल करेगा। (तस्‍वीर 2 )एनटीटी कॉम मिनामिम्‍बोसो और शीमा लैंडिंग स्‍टेशनोंके माध्‍यम से दूसरे केबल सिस्‍टम को जोड़ेगा। ताकि ग्राहकों द्वारा वैश्विक व्‍यावसाय विस्‍तार को सहयोग करने के लिए संप्रेशण मार्ग विकल्‍पों को बेहतरीन किया जा सके।

इसके अतिरिक्‍त, एनटीटी कॉम कम नुकसान वाले ऑप्टिक फाइबर के माध्‍यम से मिनामिम्‍बोसो लैंडिंग स्‍टेशन को टोक्‍यो में डेटा सेंटर्स से जोड़ेगा और शीमा लैंडिंग स्‍टेशन को ओसाका के डेटा सेंटर से जोड़ा जायेगा। ताकि जापान में संप्रेषण की क्षमता को बढ़ाया जा सके। एनटीटी कॉम जापान और संयुक्‍त राष्‍ट्र के बीच सेवा गुणवत्‍ता को बेहतरीन बनाने के लिए मिनामिम्‍बोसो,शीमा और लॉस एंजेलिस में अपने लैंडिंग स्‍टेशनों का सीधे रखरखाव एवं परिचालन करेगा।

इंटरनेट, क्‍लाउड सेवाओं और आगामी 5जी वायरलेस संचार सहित यातायात की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए, एनटीटी कॉम एशिया और ट्रांस-पेसिफिक में धीरे-धीरे अपनी केबल क्षमता को बढ़ा रहा है। इसमें अपने खुद के डेटा सेंटर्स के लिए विविध केबल सिस्‍टम को जोड़ना और केबल क्षमता को बढ़ाना भी शामिल है ताकि बेहद भरोसेमंद वैश्विक नेटवर्क सेवाओं की पेशकश की जा सके। इसी समय, एनटीटी कॉम अपने डेटा सेंटर, क्‍लाउड और नेटवर्क सेवाओं का विलय कर ग्राहकों की कारोबार विस्‍तार की पहलों को भी सहयोग करेगा।
 
ज्‍युपिटर अंडरसी केबल पर एक नजर
・   कुल डिजाइन क्षमता :   60 टीबीपीएस (शुरुआती)  
・   केबल की कुल लंबाई :   14,000किमी
・   लैंडिंग बिंदु :   जापान (2 स्‍थान), अमेरिका और फिलीपींस
・   कंसोर्टियम   :   एनटीटी कॉम, सॉफ्‍टबैंक, पीएलडीटी, पीसीसीडब्‍लू ग्‍लोबल, फेसबुक और अमेजन
・   परिचालनगत पेशकश :   2020 की शुरुआत में
 
एनटीटी कम्यूनिकेशंस कॉर्पोरेशन के विषय में
एनटीटी कम्यूनिकेशंस उपक्रमों के सूचना एवं संचार तकनीक (आइसीटी) परिवेश को अनुकूलतम बनाने के लिए परामर्श, वास्‍तुशिल्‍प, सुरक्षा एवं क्लाउड सेवाएं उपलब्ध कराता है। ये पेशकशें कंपनी के विश्वव्यापी आधारभूत संरचना द्वारा समर्थित हैं, जिसमें वैश्विक टियर-1 आइपी नेटवर्क,  आर्कस्टार यूनिवर्सल वन™ वीपीएन नेटवर्क, शामिल है, 190 से अधिक देशों/क्षेत्रों में पहुंचती हैं एवं दुनिया भर में इसके 140 सुरक्षित डेटा सेंटर्स हैं। एनटीटी कम्यूनिकेशंस के समाधान एनटीटी ग्रुप की कंपनियों के वैश्विक संसाधनों को बढ़ाते हैं, जिसमें डाइमेंशन डेटा, एनटीटी डोकोमो एवं एनटीटी डेटा शामिल हैं।   

www.ntt.com | Twitter@NTT Com | Facebook@NTT Com | LinkedIn@NTT Com

businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20171029005086/en/
 
संपर्क  :
मीडिया संपर्क
एनटीटी कम्‍यूनिकेशंस
योशिओ सातो (श्री), ताकाहिको शिबाता (श्री), मीहो कन्‍जाकी (सुश्री), +81 (0)3 6700 7549
सर्विस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर
gcable-nw@ntt.com